कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामलाः पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow, 1 सितंबर . उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद Police का ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जिले की एसओजी और चरवा थाना Police और मुख्य आरोपी नौशाद अली की Monday देर रात Police से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में नौशाद के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, पिपरी Police स्टेशन इलाके में स्थित मनौरी बाजार में Monday को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और उसके बाद कई धमाके होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे. इस मामले में Police ने 6 आरोपियों के खिलाफ First Information Report दर्ज किया है. वहीं, लापरवाही बरतने वाले 5 Policeकर्मियों पर भी गाज गिरी है.

सीओ शिवांक सिंह ने बताया, “कल एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई थी. मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई थीं. सुबह करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी भागने की फिराक में है. Police तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली. आरोपी ने Police पर गोली चलाई. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान नौशाद के तौर पर बताई. घायल का इलाज चल रहा है. बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.”

Police ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि Monday को थाना पिपरी अन्तर्गत पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना की सूचना पर प्रशासन एवं Police टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया. इस घटना के संबंध में 6 आरोपियों के खिलाफ पिपरी थाने में केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद आरोपी शबाना पत्नी शकील व साइना पुत्री शकील निवासी महमूदपुर को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

वहीं, Police अधीक्षक ने इस घटना में घोर लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी 5 प्रभारी चायल सब इंस्पेक्टर अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल सब इंस्पेक्टर मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. इसके अलावा थाना पिपरी पर नियुक्त बीट constable जितेन्द्र कुमार व constable कृष्ण कुमार द्वारा घोर लापरवाही और पटाखा फैक्ट्री के संचालन से संबंधित सूचना दर्ज न कराने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

जिला मजिस्ट्रेट अमित पाल शर्मा ने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य किया.

इस घटना पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. उन्होंने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भी निर्देश दिया था. Chief Minister ने मारे गए लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment