को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में झारखंड और ओडिशा में सात ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची, 18 सितंबर . Jharkhand स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के सरायकेला शाखा में करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के सिलसिले में Enforcement Directorate (ईडी) ने Friday सुबह Jharkhand और Odisha में सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की.

ईडी की टीमें पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की धारा 17 के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रही हैं. ये ठिकाने कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों से जुड़े बताए जा रहे हैं. ईडी की अलग-अलग टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह संबंधित परिसरों में पहुंचीं. टीमों ने दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े कागजात और अन्य वित्तीय सामग्री खंगालनी शुरू की.

तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरणों और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. सरायकेला स्थित Jharkhand स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा से कथित तौर पर फर्जी तरीके से राशि का हस्तांतरण और ऋण खातों के निपटारे के इस मामले की जांच Police लंबे समय से कर रही थी. आरोप है कि संजय कुमार डालमिया ने तत्कालीन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर बैंक की विभिन्न शाखाओं से अपने, अपने भाई और एक कर्मचारी से जुड़े खातों में राशि स्थानांतरित कराई.

जांच रिकॉर्ड के अनुसार, तीन और छह जून 2017 को करीब 4.14 करोड़ रुपये की राशि कथित तौर पर फर्जी तरीके से निकाली गई थी. इस रकम के एक हिस्से से डालमिया के पुराने ऋण खाते को बंद किए जाने का भी आरोप है. इस मामले में 22 अगस्त 2019 को सरायकेला थाने में करीब 38 करोड़ रुपये के कथित गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में कारोबारी संजय कुमार डालमिया के अलावा बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था.

इनमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति, सहायक मदन लाल प्रजापति, तत्कालीन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा के तत्कालीन एजीएम, लेखाकार शंकर बंदोपाध्याय, तत्कालीन एमडी मनोजनाथ शाहदेव, मुख्यालय के तत्कालीन एजीएम संदीप सेन और सीईओ बृजेश्वर नाथ सहित अन्य के नाम शामिल हैं. मामले में Police जांच और बाद की कानूनी कार्रवाई के बाद कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. ईडी ने पीएमएलए के तहत ईसीआईआर दर्ज कर अब कथित अपराध से अर्जित रकम और उसके इस्तेमाल की जांच शुरू की है.

एसएनसी/एसडी

Leave a Comment