Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद एनके यादव बोले-‘मतदाताओं को है जीत का श्रेय’

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद एनके यादव बोले ‘मतदाताओं को है जीत का श्रेय’

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद एनके यादव बोले-‘मतदाताओं को है जीत का श्रेय’

पूर्णिया, 28 अक्टूबर . बिहार की कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एनके यादव ने जीत दर्ज की. जीत हासिल करने के बाद एनके यादव ने इस जीत का श्रेय मतदाताओं को दिया है.

से बातचीत में एनके यादव ने कहा कि जीत का श्रेय सभी स्नातक मतदाता और हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है. मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं कि आपने तीसरी बार मुझ पर विश्वास किया.

एनके यादव की जीत पर बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन. के. यादव को शानदार विजय पर धाई एवं शुभकामनाएं. आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं. इस विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार.

बिहार भाजपा की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-एनडीए उम्मीदवार के रूप में विजय प्राप्त करने पर डॉ एन. के. यादव को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.

दूसरी ओर, Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत हासिल की. बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने social media पर पोस्ट कर नीरज कुमार को बधाई दी.

उमेश कुशवाहा ने पोस्ट में लिखा कि उनकी ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं. ​यह विजय हमारे सर्वमान्य नेता एवं ‘विकास पुरुष’ नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है. साथ ही, Patna के प्रबुद्ध स्नातक मतदाताओं ने Chief Minister सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की विकासपरक जोड़ी पर भी अपने भरोसे की मुहर लगाई है. ​इस ऐतिहासिक विजय के लिए Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं तथा एनडीए के एक-एक देवतुल्य कार्यकर्ता साथी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं.

–

डीकेएम/पीएम

Share