Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया, 9 नवंबर . अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में क्रूज शिप से गिरे एक पियानोवादक को नौ घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. वो समुद्र में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा. करीब 20 मील दूर समुद्र में तैर रहे इस व्यक्ति को दो मछुआरों ने बचाया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके बचने की उम्मीद है.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना Friday को कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच के पास हुई. बचाए गए व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. उसने मछुआरों को बताया कि वह रॉयल कैरेबियन के 14 डेक वाले क्रूज जहाज ‘ओवेशन ऑफ द सीज’ में पियानोवादक के रूप में काम करता है.

सीन नॉर्टन और ग्रांट गैरेट कैटालिना द्वीप के पास मछली पकड़ने के बाद अपनी नाव से लौट रहे थे. इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे उनकी नजर समुद्र में एक व्यक्ति पर पड़ी. उसे देखते ही उन्होंने मछली पकड़ने का सामान समेटा और नाव रोककर उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की.

दोनों मछुआरों ने मिलकर उसे नाव पर खींच लिया. पिपुल डॉट कॉम ने बताया कि नॉर्टन के मुताबिक, वह बेहद सदमे में था. होश संभालने के बाद उसने कहा, ”धन्यवाद, मुझे लगा था कि मैं मरने वाला हूं.”

व्यक्ति को बचाने के बाद मछुआरों ने समुद्री आपातकालीन सेवा को सूचना दी. इसके बाद न्यूपोर्ट बीच के लाइफगार्ड मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय अधिकारियों का अनुमान है कि व्यक्ति Friday तड़के करीब 2:30 बजे जहाज से समुद्र में गिरा होगा. हालांकि, इसकी सटीक पुष्टि नहीं हुई है. अमेरिकी तटरक्षक बल (यूएस कोस्ट गार्ड) इस मामले की जांच कर रहा है कि वह क्रूज जहाज से समुद्र में कैसे गिरा.

मछुआरों के मुताबिक, समुद्र का तापमान करीब 76 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 24.4 डिग्री सेल्सियस) होने से उसकी जान बचने में मदद मिली हो सकती है. उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इतनी देर तक समुद्र में रहना जानलेवा साबित हो सकता था.

रॉयल कैरेबियन ग्रुप ने भी इसकी पुष्टि की है. बताया है कि कंपनी अपने कर्मचारी को जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है. हालांकि, कर्मचारी की निजता का हवाला देते हुए कंपनी ने अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार किया है.

–

केआर/

Share