
छतरपुर, 4 अक्टूबर . बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने Sunday को Dubai -तेल अवीव फ्लाईDubai विमान पर हुए हमले के दौरान यात्रियों को बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार के संघर्ष की कहानी को याद करते हुए कहा कि भगवान हनुमान में उनकी आस्था और हनुमान चालीसा के पाठ ने उन्हें संकट का सामना करने का आत्मविश्वास दिया.
Madhya Pradesh के छतरपुर में दिव्य दरबार के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी का भक्त और हनुमान चालीसा पढ़ने पर आज हमें गर्व है. बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब Prime Minister Narendra Modi वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित मच्छार से बात कर रहे थे, तब कैप्टन ने बताया कि उसके सहयोगी पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था. जब जहाज क्रैश होने की स्थिति में था, तब उस समय बहादुरी का परिचय देते हुए कैप्टन स्मित ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर 100 से अधिक लोगों की जान बचाई.
बागेश्वर महाराज ने आगे कहा कि Prime Minister ने जब वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित से पूछा कि लोगों की जान कैसे बचाई और यह आत्मविश्वास कैसे आया और हवाई जहाज को कैसे कंट्रोल किया? इस पर स्मित ने बताया कि जब जहाज नीचे गिरने लगा, तो हमने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया. हनुमान चालीसा के प्रभाव से हमें आत्मविश्वास मिला और आज हम इतने लोगों की जान बचा पाए. बागेश्वर महाराज ने कहा कि जो हनुमान जी की भक्ति करता है, उसके अंदर आत्मविश्वास की एक शक्ति प्रकट होती है.
बता दें कि 30 सितंबर को Dubai से इजरायल जा रही फ्लाईDubai की फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर सहयोगी पायलट ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हमलावर का बहादुरी से सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू कर लिया. हमलावर के काबू में आने के बाद गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छार को प्राथमिक उपचार देकर स्थिर किया गया. इसके बाद विमान की सऊदी अरब में आपात लैंडिंग कराई गई और मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कैप्टन मच्छार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने घटना के समय उनके साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना की थी. Prime Minister ने कहा था कि उनके प्रयासों से विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाने में मदद मिली.
–
ओपी/एएस