केशव मौर्य का कांग्रेस पर पलटवार, बोले-2004-09 में जीत मिली तो क्या तब ईवीएम-चुनाव आयोग सही थे?

Lucknow, 28 सितंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Monday को कांग्रेस और Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर सब कुछ सही और हारने पर ईवीएम तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठाना विपक्ष की दोहरी राजनीति है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2004 और 2009 में केंद्र में सत्ता में आई थी, तब क्या ईवीएम और चुनाव आयोग गलत थे. केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ‘मीठा-मीठा गप, तीखा-तीखा थू’ वाली राजनीति करार दिया.

पत्रकारों से बातचीत में उपChief Minister केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दल सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता उनके पूर्ववर्ती शासन और वर्तमान Political रवैये को अच्छी तरह समझती है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Governmentों ने उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय अव्यवस्था, परिवारवाद और पिछड़ेपन की ओर धकेला.

उन्होंने कहा, “सपा हमारी विरोधी है और इंडी गठबंधन भी हमारा विरोधी है. वे एक साथ आएं या अलग-अलग चुनाव लड़ें, भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है.”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार Government बनाने का संकल्प है और जनता का आशीर्वाद पार्टी के साथ है. सपा अध्यक्ष के पीडीए को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए और उनका पीडीए रथ फर्जी है. पिछड़े, दलित और वंचित समाज के वास्तविक हित में काम भाजपा की डबल इंजन Government ने किया है. भाजपा Government ने गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है.

ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने सवाल किया कि जब कांग्रेस ने 2004 और 2009 में केंद्र में Government बनाई थी, तब क्या ईवीएम और चुनाव आयोग गलत थे? उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपने पक्ष में होने पर व्यवस्था पर भरोसा और हारने पर उसी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पूर्ववर्ती Governmentों का दौर दोबारा नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि भाजपा Government विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और 2027 में जनता के सामने इसी काम का हिसाब लेकर जाएगी.

–

विकेटी/एसके

Leave a Comment