केन्या के मोम्बासा से रवाना हुआ आईएनएस तरकश, दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग हुआ मजबूत

नैरोबी, 3 अक्टूबर . भारतीय नौसेना का प्रमुख गाइडेड-मिसाइल युद्धपोत आईएनएस तरकश केन्या के मोम्बासा में अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद वहां से रवाना हो गया है. इस दौरे से India और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या के बीच समुद्री सहयोग और आपसी रिश्तों को और मजबूत करने में मदद मिली.

नैरोबी में भारतीय उच्चायोग ने Saturday को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि Friday को स्थानीय समय के मुताबिक मोम्बासा से रवाना होते समय आईएनएस तरकश ने केन्याई नौसेना के जहाज केएनएस जसीरी के साथ ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पाससेक्स) में हिस्सा लिया.

इस अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं की साथ मिलकर काम करने की क्षमता बेहतर हुई और समुद्री सुरक्षा को लेकर उनकी साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत हुई.

Friday को आईएनएस तरकश की मोम्बासा यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और केन्या नौसेना के जवानों और अधिकारियों के बीच प्रोफेशनल बातचीत और ट्रेनिंग भी हुई. इसमें जहाज पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों, सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल तथा इंजीनियरिंग से जुड़े रखरखाव जैसे विषय शामिल थे.

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, “केन्या नौसेना के मेडिकल अधिकारियों को जहाज पर मौजूद टेलीमेडिसिन सुविधा के बारे में जानकारी दी गई. वहीं दोनों नौसेनाओं ने ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पाससेक्स) की तैयारी के लिए मिलकर योजना बनाई. इन गतिविधियों से एक-दूसरे से सीखने और दोनों नौसेनाओं की साथ काम करने की क्षमता मजबूत हुई.”

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. आईएनएस तरकश ने मटवापा के सहजानंद स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल के करीब 100 बच्चों और दूसरे लोगों का जहाज पर स्वागत किया. आईएनएस तरकश को आम लोगों के लिए भी खोला गया था. इसका मकसद India और केन्या के लोगों के बीच आपसी संपर्क और रिश्तों को और मजबूत करना था.

मोम्बासा में India के सहायक उच्चायोग ने ‘एक्‍स’ पर बताया कि केन्या नौसेना के कर्मियों को एफएमपी ड्यूटी और इलेक्ट्रिकल तथा इंजीनियरिंग रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई.

वहीं, आईएनएस तरकश के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने केन्या नौसेना के मेडिकल अधिकारियों को जहाज पर मौजूद टेलीमेडिसिन सुविधा के बारे में बताया. आईएनएस तरकश के कमांडिंग ऑफिसर ने केन्या नेवी बेस मटोंगवे के कमांडर ब्रिगेडियर विलियम किपरोटिच से भी मुलाकात की. इसके अलावा केन्या नौसेना ने भारतीय युद्धपोत के अधिकारियों और नौसैनिकों के लिए डिनर का आयोजन किया. इसका मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच दोस्ती और आपसी तालमेल को और मजबूत करना था.

इससे पहले इसी हफ्ते केन्या में India के उच्चायुक्त आदर्श स्वैका और आईएनएस तरकश के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा ने मोम्बासा में जहाज पर एक डेक रिसेप्शन की मेजबानी की. इस कार्यक्रम में India और केन्या के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग और दोस्ती को दिखाया गया.

भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, कार्यक्रम में केन्या नौसेना के डिप्टी फ्लीट कमांडर, केन्या नौसेना के प्रतिनिधि, अलग-अलग देशों के राजनयिक और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए.

उच्चायोग ने कहा कि इस कार्यक्रम ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी दिखाया. आईएनएस तरकश की इस बंदरगाह यात्रा ने पश्चिमी हिंद महासागर में India और केन्या के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद की.

–

एवाई/एएस

Leave a Comment