
New Delhi, 11 अक्टूबर . दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गुरुद्वारा बंगला साहिब को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है. कालका ने कहा कि वे इस प्रकरण को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दिल्ली Police में शिकायत दर्ज कराएंगे.
हरमीत सिंह कालका ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज दोपहर, हम अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ डीसीपी ऑफिस, पार्लियामेंट स्ट्रीट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. उन पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में घुसने, Political नारे लगाने, हंगामा करने और गुरु घर व उसके प्रबंधन को बदनाम करने के लिए गुमराह करने वाले वीडियो फैलाने का आरोप है.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब करुणा और निस्वार्थ सेवा का एक सदाबहार प्रतीक है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए खुला है.
इस संबंध में समाचार एजेंसी से बात करते हुए हरमीत सिंह कालका ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुरु घर के अंदर राजनीति की जा रही है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह नैरेटिव बनाने की कोशिश की है कि Police गुरुद्वारे में घुस गई थी. मेरा मानना है कि यह बहुत गंदी राजनीति है. हालांकि, जहां भी हमें कार्रवाई करने की जरूरत थी, हमने न तो किसी Policeकर्मी को ऊपर जाने दिया और न ही किसी प्रदर्शनकारी को अंदर आने दिया.”
उन्होंने आरोप लगाया कि Saturday को कुछ प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के परिसर में आकर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें वहां से निकाल दिया गया था. उन प्रदर्शकारियों को पकड़ने आए Policeकर्मियों को भी बाहर रोका गया था.
हरमीत सिंह कालका ने कहा कि Policeकर्मियों की वीडियो वायरल की जा रही है, लेकिन वे गुरुद्वारे के बाहर अशोका रोड से निकलकर गए थे. वे Policeकर्मी न जोड़ा घर की तरफ गए, न वे लंगर हॉल में जा रहे थे और न ही वे दरबार हॉल की तरफ गए. वे सिर्फ गुरुद्वारे के पास से होकर निकले थे.
–
डीसीएच/