केंद्रीय रेशम बोर्ड में 14 यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

Bengaluru, 9 सितंबर . देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी), सेंट्रल ऑफिस, Bengaluru ने पूरे देश में इसके संस्थानों/इकाइयों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल-ग्रेड-3 के कुल 14 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं.

केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तय की गई है. ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Governmentी क्षेत्र में 3 वर्ष के अनुभव के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट या Governmentी क्षेत्र में 5 वर्ष के अनुभव के साथ एमबीए, एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास स्वायत्त निकायों की Governmentी अकाउंटिंग, टैली प्राइम, Governmentी खरीद प्रक्रियाएं और टीए/डीए बिल, मेडिकल बिल, पेंशन, इंटरनल ऑडिट की जांच-पड़ताल और कानूनी नियमों के पालन का अनुभव होना चाहिए.

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीएसबी गाइडलाइंस के अनुसार एक स्क्रीनिंग कमेटी करेगी, जिसके बाद सक्षम अधिकारी की मंजूरी से बनी सिलेक्शन कमेटी आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी. सिलेक्शन कमेटी चुने गए उम्मीदवारों के अलावा उम्मीदवारों की एक वेटिंग लिस्ट भी तैयार करेगी, जो एक वर्ष तक मान्य होगी. वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 रुपए प्रति माह होगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर उसे अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर लें.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीएसबी की ओर से यह नियुक्ति शुरू में दो वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है.

डीके/पीएम

Leave a Comment