
New Delhi, 14 सितंबर . केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, सीएसबी ने डेपुटेशन के आधार पर जॉइंट सेक्रेटरी सहित विभिन्न 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं.
केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी 17 रिक्तियों में जॉइंट सेक्रेटरी (टेक्निकल) के 2, डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन और अकाउंट्स) के 4, डिप्टी डायरेक्टर (स्टैटिस्टिक्स) का 1, डिप्टी डायरेक्टर (ऑफिशियल लैंग्वेज) का 1, डिप्टी डायरेक्टर (फाइनेंस) का 1, असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिन और अकाउंट्स) के 6, असिस्टेंट डायरेक्टर (स्टैटिस्टिक्स) का 1 और असिस्टेंट इंजीनियर का 1 पद शामिल हैं.
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोमजार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर तय की गई है. ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, सीए/कॉस्ट अकाउंटेंट/सीएस/एमबीए, बीई सिविल, आदि योग्यता होनी चाहिए. वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच और व्यक्तिगत चर्चा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘सदस्य सचिव, केंद्रीय रेशम बोर्ड, सीएसबी कॉम्प्लेक्स, बीटीएम लेआउट, मडिवाला, होसुर रोड, बैंगलोर – 560 068’ के पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें.
–
डीके/एबीएम