कुंभ मेले से आर्थिक गतिविधियों को भी मिलती है गति: मंत्री योगेश कदम

Mumbai , 26 अगस्त . Maharashtra Government में मंत्री योगेश कदम ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कई पहलुओं पर अपने विचार रखे.

मंत्री योगेश कदम ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि Supreme Court के जज ने नासिक कुंभ मेले पर क्या टिप्पणी की है. कुंभ आस्था से जुड़ा विषय है. कुंभ मेले में Maharashtra ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से श्रद्धालु आते हैं.

उन्होंने कहा कि इस मेले के आयोजन में जो भी खर्च होता है, उसका तीन गुना हिस्सा हमें वापस प्राप्त होता है. इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक तौर पर काफी फायदा होता है. अगर कुंभ मेले का आयोजन सुचारू ढंग से नहीं करेंगे तो हादसे होने की आशंका बढ़ जाएगी. ऐसे में मेरा सुझाव रहेगा कि सुरक्षा की दृष्टि वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करना जरूरी है. वहीं, Supreme Court की ओर से स्कूलों का जिक्र किया गया है, जिस पर हम काम कर रहे हैं.

मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले का पूरे देश के श्रद्धालुओं और साधु संतों को इंतजार रहता है. मैं जब खुद प्रयागराज गया था तो मैंने देखा था कि वहां पर किसी भी प्रकार का मिसमैनेजमेंट नहीं था. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में थी. किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली थी. जब कभी इस तरह का आयोजन होता है तो हमारे लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करना जरूरी हो जाता है. हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी को भी कोई दिक्कत न हो. इन्हीं बिंदुओं को देखते हुए यह फंड जरूरी हो जाता है. कांग्रेस ने कभी हिंदुत्व के विषय को प्राथमिकता नहीं दी. लिहाजा, हम उनसे यह उम्मीद भी नहीं रखते हैं कि वह इन बातों को समझ पाएं.

उन्होंने एमपीएससी पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी अपने विचार रखे. उनके मुताबिक, Mumbai क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच की है. हमें जो भी आरोपी मिले हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि निकट भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment