कीव स्‍थ‍ित अमेरिकी कंपनी पर रूस का ड्रोन हमला अमेर‍िका को साफ संदेश : जेलेंस्की

New Delhi, 4 सितंबर . यूक्रेन के President का कार्यालय ने बताया क‍ि रूस ने ‘शाहेद’ ड्रोन से कीव स्‍थ‍ित अमेरिकी कंपनी कोका-कोला के एक संयंत्र (प्लांट) पर हमला किया. यह हमला Thursday शाम को अमेरिकी कंपनी को न‍िशाना बनाकर क‍िया गया. यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि यह हमला अमेरिका को साफ संदेश है. रूस यह जानता है क‍ि यह अमेर‍िकी कंपनी है, फ‍िर भी उसने हमला क‍िया.

President का कार्यालय के President कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि जेलेंस्की अपने संबोधन में कहा, “रूस ने एक ड्रोन के जरिए कोका-कोला के एक संयंत्र (प्लांट) पर हमला किया. लगता है कि अब कोका-कोला भी उनके लिए इतना बड़ा दुश्मन बन गया है कि वे उस पर अपने ‘शाहेद’ ड्रोन से हमला कर रहे हैं. यह अमेरिका के लिए रूस का एक साफ संदेश है. रूस यह नहीं कह सकता कि उसे पता नहीं था कि यह एक अमेरिकी कंपनी है.”

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने इस हमले की न‍िंदा की. सिबिहा ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा क‍ि कीव क्षेत्र में कोका-कोला की एक सुविधा पर हुआ रूसी हमला कोई अलग-थलग घटना नहीं थी. यह अमेरिकी व्यावसायिक हितों पर किया गया एक और जानबूझकर हमला है और उस व्यापक रूसी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और अमेरिकी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर करने का दबाव बनाना है.

बयान में कहा गया कि केवल मजबूत और सख्त रुख ही मॉस्को को उसकी सीमा दिखा सकता है. इसी संदर्भ में एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट’ को पारित करने की अपील की गई है.

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बता चुके हैं क‍ि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध रूसी अर्थव्यवस्था पर असर डाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच ऐसी व्यवस्था पर बातचीत चल रही है, जिनसे यूक्रेन भविष्य में उन्नत मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों का उत्पादन कर सके.

रुबियो ने कहा कि रूसी President व्लादिमीर पुतिन इस समय कई घरेलू और युद्ध संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. हमलों के साथ-साथ प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर उनकी बड़ी चिंताओं में शामिल है.

हालांकि रुबियो ने आर्थिक नुकसान के बारे में कोई विशेष आंकड़ा नहीं दिया और न ही किसी खास यूक्रेनी हमले का नाम लिया.

एवाई/एएस

Leave a Comment