Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कीर्ति आजाद को Supreme Court से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद वापस ली अर्जी

कीर्ति आजाद को Supreme Court से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद वापस ली अर्जी

New Delhi, 3 नवंबर . Supreme Court ने पूर्व क्रिकेटर और ममता-तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. इसके बाद उनके वकील ने याचिका वापस ले ली है.

कीर्ति आजाद ने अपने खिलाफ दर्ज कथित जबरन वसूली के मामले को चुनौती देते हुए Supreme Court में याचिका दायर की थी. Supreme Court ने कहा कि वह अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस याचिका पर सुनवाई की अनुमति नहीं देगा क्योंकि गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण की मांग को लेकर उनकी अर्जी पहले से ही कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है और हाईकोर्ट उन्हें अंतरिम राहत भी दे चुका है.

इस पर कीर्ति आजाद की ओर से पेश वकील विकास सिंह ने कहा कि वो याचिका वापस लेते हैं. गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में कीर्ति आजाद को कथित जबरन वसूली के मामले में छह महीने तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है.

कीर्ति आजाद पर एक कारोबारी को धमकाने, उससे जबरन वसूली की रकम मांगने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं. इस मामले में पश्चिम बंगाल Police ने First Information Report दर्ज की है.

कीर्ति आजाद एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर Lok Sabha सीट से एम-टीएमसी के सांसद हैं. उन्होंने India के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. उन्होंने 1981 में न्यूजीलैंड (वेलिंगटन) के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.

कीर्ति आजाद को राजनीति विरासत में मिली. उनके पिता भागवत झा आजाद एक स्वतंत्रता सेनानी, Union Minister और बिहार के Chief Minister रह चुके थे.

–

वीकेयू/पीएम

Share