किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 12 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत वितरण को लेकर पिछली Governmentों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसानों का पैसा हजम करने वाले सपाइयों को उन्हीं का श्राप ले डूबा. वर्ष 2014 में हुदहुद चक्रवात के दौरान केंद्र Government ने 3200 करोड़ रुपये भेजे थे, लेकिन तत्कालीन सपा Government किसानों को महज 800 करोड़ रुपये ही बांट सकी. शेष धनराशि किसानों तक नहीं पहुंची. वर्ष 2017 में Government बनने के बाद इसकी पड़ताल कराई और अलग से धनराशि की व्यवस्था कर किसानों को बकाया मुआवजा दिलाया.

Chief Minister योगी ने कहा कि सपाई जाति के नाम पर समाज को बांटते रहे, लेकिन किसानों के खून-पसीने की कमाई पर डकैती डालने से भी नहीं चूके. किसानों का पैसा हजम करने वालों को उन्हीं का श्राप ले डूबा.

Monday को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में Chief Minister योगी ने बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित प्रदेश के 9,18,091 किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये कृषि निवेश अनुदान हस्तांतरित किए. उन्होंने कहा कि डबल इंजन Government ने महज आठ से दस दिन में किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया है. इस वर्ष बरसात के दौरान आपदा प्रभावित किसानों और नागरिकों को करीब एक हजार करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है.

Chief Minister योगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 100 रुपये भेजे जाते थे तो लाभार्थी तक महज 15 रुपये पहुंचते थे. पूर्व Prime Minister राजीव गांधी ने भी इसे स्वीकार किया था. बाकी पैसा कांग्रेस और Samajwadi Party के लोग हजम कर जाते थे. अब जिस किसान को 25 हजार रुपये स्वीकृत होते हैं, उसके खाते में पूरे 25 हजार पहुंचते हैं. न कोई बिचौलिया सेंध लगा सकता है और न किसी प्रकार की कटौती होती है.

उन्होंने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर परिवार को 24 घंटे के भीतर चार लाख रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश हैं. आकाशीय बिजली समेत दुर्घटना के मामलों में पात्र किसान, बटाईदार और उनके परिवारों को Chief Minister कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. पूरी तरह क्षतिग्रस्त आवासों के लिए Chief Minister आवास योजना से 1.20 लाख रुपये अलग से दिए जा रहे हैं. आंशिक मकान क्षति और पशुहानि पर भी सहायता मिलेगी. पूर्व में 1,29,326 किसानों को फसल क्षति के लिए करीब 78 करोड़ रुपये तथा जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के मामलों में 225.93 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं.

Chief Minister योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से कटान रोकने के कार्य तत्काल शुरू करें. सिंचाई विभाग को पर्याप्त धनराशि दी गई है. पीडब्ल्यूडी, नगर विकास विभाग और विकास प्राधिकरण मौसम साफ होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू कराएं. आपदा राहत और आवागमन बहाल करने के लिए जितना धन चाहिए, Government उपलब्ध कराएगी. आकाशीय बिजली से बचाव के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम और वर्षा मापने के लिए रेन गेज लगाए गए हैं. नागरिकों को मोबाइल पर मौसम संबंधी अलर्ट भी भेजे जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अतिवृष्टि हुई है, वहां 15 अक्टूबर से धान, ज्वार, बाजरा और मक्का के क्रय केंद्र खोले जाएंगे. अन्य जिलों में Monday से खरीद शुरू हो रही है. किसानों की उपज खरीदने की कोई सीमा नहीं होगी. भुगतान सीधे खाते में पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि Government 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ कर चुकी है. 16 लाख निजी नलकूपों की बिजली निशुल्क की गई है और 22 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Chief Minister योगी ने कार्यक्रम में आपदा प्रभावित लाभार्थियों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक सौंपे. इनमें सदर क्षेत्र की रेशमा देवी, चंदन कुमार पासवान, इंद्रावती, सविता देवी, चुन्नी देवी और सीमा देवी, कैंपियरगंज के बहराइची, बेचन प्रसाद, जोकखन, संपत और परमहंस शामिल रहे. इसके अलावा सदर क्षेत्र के चंद्रप्रकाश द्विवेदी और धरणीधर तथा गोला क्षेत्र के गिरजापति त्रिपाठी, कमलेश, रामदरश, जनार्दन प्रसाद और राणा प्रताप सिंह को भी चेक प्रदान किए गए. सहायता राशि डीबीटी से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई.

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी Government ने किसानों को प्राथमिकता दी है. अब तक कृषि क्षेत्र में 69,163 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. गन्ना मूल्य 280 से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल किया गया. गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है. Prime Minister फसल बीमा योजना से नौ वर्षों में 6,125 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई है.

सांसद रवि किशन ने कहा कि पिछली Governmentों में किसान कर्ज और आर्थिक संकट से परेशान रहते थे. योगी Government ने कर्जमाफी, गन्ना भुगतान और आपदा राहत को प्राथमिकता दी. अब किसानों को सहायता के लिए भटकना नहीं पड़ता. संकट आने पर Government उनके साथ खड़ी रहती है.

Chief Minister योगी ने मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्कूटी सवार महिला Policeकर्मियों और महिलाओं ने रैली में भाग लिया. Chief Minister ने कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और Prime Minister फसल बीमा योजना समेत विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया.

–

विकेटी/एसके

Leave a Comment