किराना हिल्स पर बेइरादा हमले से घबरा गया था पाकिस्तान, अमेरिका की सक्रियता बढ़ी : रक्षा विशेषज्ञ

New Delhi, 26 अगस्त . ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Pakistan के किराना हिल्स इलाके में हुए प्रहार को लेकर पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान की टिप्पणी कि “India का वहां हमले का कोई पूर्व निर्धारित इरादा नहीं था” चर्चा में है. रक्षा विशेषज्ञ और रिटायर्ड मेजर जनरल ध्रुव कटोच ने से बातचीत में स्पष्ट किया कि भले ही बेइरादा हमला किया गया, लेकिन असर इसका दूर तक पड़ा.

पूर्व मेजर जनरल ने कहा, “India का वहां हमला करने का कोई पूर्व निर्धारित इरादा नहीं था, लेकिन जिस सटीकता से वहां हमला हुआ और उसके बाद अमेरिका तथा Pakistan की प्रतिक्रिया सामने आई, उसने इस घटना को बेहद महत्वपूर्ण बना दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्पष्ट किया कि किराना हिल्स India का जानबूझकर चुना गया लक्ष्य नहीं था. इससे पहले एयर मार्शल भारती ने भी ऑपरेशन के बाद कहा था कि किराना हिल्स पर हमला भारतीय अभियान की मंशा नहीं थी.”

कटोच के मुताबिक, “किराना हिल्स में भेजी गई लोइटरिंग म्यूनिशन कथित तौर पर एक रडार या एयर डिफेंस से जुड़े लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए थी. ईंधन समाप्त होने के बाद यह हथियार किराना हिल्स इलाके में गिरा और हो सकता है कि एक एयर वेंट के रास्ते अंदर तक पहुंच गया, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ.”

उन्होंने कहा, “इरादा चाहे जो रहा हो, लेकिन किराना हिल्स पर प्रहार हुआ और वह काफी सटीक था. इसके बाद अमेरिका की सक्रियता अचानक बढ़ गई.”

उनके अनुसार, “10 मई के बाद भारत-Pakistan संघर्ष को लेकर अमेरिका पहले की तुलना में कहीं अधिक चिंतित नजर आया. यकीनन इसके पीछे किराना हिल्स में हुआ नुकसान एक महत्वपूर्ण कारण था. Pakistan की ओर से उस समय उसकी परमाणु कमांड संरचना को सक्रिय किए जाने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि बाद में Pakistan ने इससे इनकार किया.

किराना हिल्स में कथित परमाणु केंद्रों को लेकर उन्होंने कहा, “इस संबंध में कई तरह की अटकलें हैं, लेकिन ऐसी संवेदनशील जानकारी की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करना मुश्किल है. वहां मौजूद कुछ फैसिलिटी के अमेरिकी संबंध हो सकते हैं, लेकिन इसे प्रमाणित तथ्य के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता.”

कटोच के अनुसार, “पर्यवेक्षकों और हम विश्लेषकों को पूरा यकीन था कि Pakistan को नुकसान पहुंचा था. पहले अमेरिका जो रुचि नहीं ले रहा था, उसने बीच बचाव किया और लड़ाई रोकने की कोशिश की. मेरा आकलन है कि कारगर तरीके से Pakistan ने घुटने टेके और अमेरिका भी एक्शन में आ गया था.”

चीन की भूमिका पर उन्होंने कहा, “India और Pakistan के बीच किसी भी भविष्य के संघर्ष में चीन की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने Pakistan को लगातार खुफिया और सैटेलाइट सहयोग दिया. उनका डिफेंस सहयोग 40-50 साल से चल रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “चीन और Pakistan के बीच लंबे समय से रणनीतिक और रक्षा संबंध हैं, और चीन ने Pakistan को सैन्य और परमाणु क्षेत्र में भी सहयोग दिया है.”

कटोच ने दावा किया कि चीनी खुफिया सहयोग की मदद से Pakistan ने India के गहरे इलाकों में कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया.

पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा, “भविष्य में यदि India और Pakistan के बीच फिर कोई सैन्य टकराव होता है तो India को इस संभावना के लिए तैयार रहना होगा कि Pakistan को चीनी सैटेलाइट और खुफिया तंत्र से सहायता मिल सकती है. इसके साथ ही उसके साथ तुर्की भी हो सकता है.”

अमेरिका द्वारा बड़ी संख्या में बी-1/बी-2 बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द किए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि इसका असर भारतीयों के एक वर्ग पर भी पड़ सकता है.

उन्होंने भारतीय युवाओं से देश लौटकर India की अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप क्षेत्र में योगदान देने की अपील की. उनके अनुसार, “India तेजी से बदल रहा है और आने वाले समय में देश में युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.”

उन्होंने कहा, “मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय युवाओं को देश में रहकर अवसर तलाशने पर विचार करना चाहिए.”

हालांकि, अमेरिका और यूरोप में भारतीय समुदायों के खिलाफ संभावित कट्टरपंथी हमलों की आशंका संबंधी उनकी टिप्पणी को उन्होंने अपने आकलन के रूप में रखा, जिसके समर्थन में कोई स्वतंत्र प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया.

केआर/

Leave a Comment