
पटियाला, 23 अगस्त . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर रेप केस को दबाने के लिए बदले पांच करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं. इस मामले में उन्होंने मीडिया के सामने बेबाक से अपनी राय रखी और विरोधियों को फर्जी आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई झेलने की चुनौती भी दी.
पटियाला के एक महिला प्रोग्राम में भाग लेने पहुंची डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि ये प्रोग्राम काफी अच्छा रहा है. बहुत दिन बाद महिलाओं के लिए ऐसा प्रोग्राम हुआ, जिसमें सभी मां-बहनें एक साथ इकट्ठा हुई हैं.
रेप रिश्वत कांड को लेकर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इल्जाम लगाना बहुत आसान है. बेबुनियाद आरोप लगाना बहुत आसान है. वह जो बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं. मैं उनका डट कर सामना करूंगी. मैं ऐसे आरोपों से न पहले घबराई थी और न आज घबरा रही हूं. मैं उनको चुनौती देती हूं, जो भी आरोप लगा रहे हैं, या तो उनके सबूत दें या फिर कानून कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें.
आम आदमी पार्टी अपने सारे वादे पूरे कर रही है. आप Government ने जो भी वादे किए, वो पूरे किए जा रहे हैं. लोगों को भी फर्क साफ दिखाई दे रहा है. Government ने बच्चियों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं को नौकरी देने का काम किया है. यह पहली Government है, जिसने महिलाओं के बारे इतना सोचा. Government ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया है.
वहीं, अमृतसर में पंजाब भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अगुवाई में एक विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें पंजाब के Chief Minister भगवंत मान और उनकी पत्नी के पुतले जलाए गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य Government के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने कहा कि Chief Minister भगवंत मान की पत्नी ने महिलाओं की इज्जत की कीमत 5 करोड़ रुपए लगाई है. इसका मतलब ये है कि कोई भी महिला की इज्जत आबरू के साथ खेलकर आए और 5 करोड़ रुपए देकर पाक-साफ हो जाए. ये बहुत ही शर्मनाक बात है.
दरअसल, पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की पत्नी के खिलाफ कथित रूप से रेप मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने के आरोपों पर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच और Chief Minister भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी Political पर्दाफाश हुआ. दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार खुला, और तो और, पार्टी ने इसे दबाने की कोशिश भी की.”
प्रदीप भंडारी ने लिखा, “राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उन आरोपों का संज्ञान लिया है, जिनमें कहा गया है कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की पत्नी ने रेप के एक मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. ये आरोप पंजाब के पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह ने लगाए हैं. आयोग ने अब पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मामले की जांच करने और दो हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.”
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ बताते हुए इस घटना पर जवाब मांगा. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “रेप पीड़िता उस Police फोर्स से क्या न्याय की उम्मीद कर सकती है जो आपके (भगवंत मान) इशारों पर नाचती है?”
मजीठिया ने कहा, “भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आपके डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. आरोप है कि आपकी Police पीड़िता के बजाय आरोपी को बचाने में लगी है. आपके कहने पर, आरोपी को कथित तौर पर रेप के दो मामलों में जमानत मिल गई.”
–
एमएस/डीकेपी