कांग्रेस की सोच हमेशा जनजातीय और वनवासी समाज के खिलाफ रही : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली, 15 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल समाज में बंटवारा और कलह पैदा करना है. कांग्रेस की सोच हमेशा जनजातीय और वनवासी समाज के खिलाफ रही.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर India के खिलाफ बोलने का समय है, लेकिन उनकी पार्टी का कोई भी नेता ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने नहीं आया.
BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें ‘धरती आबा’ भी कहा जाता है, को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है. वे India की राष्ट्रीय पहचान, संघर्ष की भावना और सांस्कृतिक गौरव के एक चमकते प्रतीक हैं. लेकिन, आज एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस का एक भी नेता उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए संसद नहीं पहुंचा. इससे पता चलता है कि चाहे अनुसूचित जाति हो, अनुसूचित जनजाति हो, या India के सांस्कृतिक गौरव के कोई महान व्यक्तित्व या प्रतीक हों, कांग्रेस का काम केवल समाज में बंटवारा और कलह पैदा करना है. भगवान बिरसा मुंडा को फूल अर्पित करने और श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस का एक भी नेता आगे नहीं आया.”
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वे तो बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे. आज न केवल वे खुद दूर रहे, बल्कि उनकी पार्टी का कोई भी नेता ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने नहीं आया. वे विदेश जाकर India के खिलाफ बोलते हैं, हैदराबाद में देश के बारे में गलत जानकारियां फैलाते हैं, लेकिन हमारे समाज के गौरव के सच्चे प्रतीकों के लिए उनके पास दो पल भी नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस की सोच सदासर्वदा से जनजातीय समाज और वनवासी समाज के विरुद्ध रही है. कांग्रेस ने इन लोगों की भावनाओं का दोहन और शोषण किया है. कांग्रेस पार्टी ने इन्हें विदेशी एनजीओ के भरोसे पर छोड़ दिया है. वहीं, जनजातीय गौरव दिवस को शुरू करने वाले Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा उस महान परंपरा को आत्मसात करती है. भाजपा जनजातीय और वनवासी समाज को श्रेष्ठ प्रेरणा का स्रोत मानती है. हमारे श्रीराम भी वनवासी राम होकर भगवान बनते हैं, न कि राजा राम होकर.
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा और भारतीय संस्कृति के प्रतिद्वेष से भरी कांग्रेस पार्टी के मन में सिर्फ घृणा है.
–
एएसएच/एबीएम


