कांग्रेस किसी को नहीं देती क्लीन चिट, दोषी पाए गए तो विधायक पर होगी कार्रवाई: राजेश ठाकुर

रांची, 14 नवंबर . Jharkhand के सिमडेगा की 14 वर्षीय आदिवासी लड़की की ओर से बलात्कार, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस विधायक भूषण बारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले पर Jharkhand कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी सच्चाई Police जांच के बाद ही सामने आएगी. उन्होंने कहा कि यदि विधायक पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी किसी को बचाने या क्लीन चिट दिलाने का काम नहीं करती.
राजेश ठाकुर ने कहा कि यह निश्चित रूप से बहुत गंभीर मामला है और Police ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. अब आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका फैसला Police जांच के आधार पर ही हो सकेगा. जांच में आरोप लगाने वाली पीड़िता और आरोपी पक्ष का सहयोग भी महत्वपूर्ण होगा. दोनों पक्षों की ओर से सामने आ रही अलग-अलग बातों के बीच किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है.
इस मामले को लेकर हो रही Political बयानबाजी पर राजेश ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों को इस मुद्दे पर राजनीति करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह से जुड़े मामले का उल्लेख किया. ठाकुर ने आरोप लगाया कि उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आंदोलन करना पड़ा था और Prime Minister Narendra Modi तक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. उन्होंने चिन्मयानंद और अंकिता भंडारी से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और भाजपा नेताओं से सवाल किया कि ऐसे मामलों में उनका रवैया क्या रहा है.
ठाकुर ने कहा कि Police को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपना काम करना चाहिए. विधायक भूषण बारा को भी जांच में पूरा सहयोग देना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायक Political षड्यंत्र का शिकार हुए हैं या वास्तव में उन्होंने ऐसा किया है. इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. उन्होंने Political दलों और नेताओं को भावनाओं में बहकर बयान देने के बजाय अपने आचरण पर भी विचार करने की सलाह दी.
राजेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला अन्य सामान्य आरोपों से अलग है, क्योंकि एक व्यक्ति ने बच्ची को पढ़ाई, लालन-पालन और पोषण के उद्देश्य से अपने घर में रखा था और अब उसी लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आरोप किन परिस्थितियों में लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि लड़की के दादा, जिन्होंने उसे वहां रहने की अनुमति दी थी, इस मामले में कुछ अलग बातें कह रहे हैं. वहीं, विधायक के विरोधियों की ओर से अलग जानकारी दी जा रही है. इस मामले में विधायक और उनकी पत्नी का पक्ष भी अलग है. अलग-अलग दावों के बीच Police जांच ही सच्चाई सामने लाने का रास्ता है. जल्दबाजी में किसी को दोषी या निर्दोष ठहराना उचित नहीं होगा.
जब राजेश ठाकुर से पूछा गया कि यदि विधायक भूषण बारा पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो क्या कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की वास्तविकता स्पष्ट नहीं है. हालांकि, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो पार्टी निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में किसी को क्लीन चिट दिलाने का काम नहीं होता. उन्होंने फिर बृजभूषण सिंह और अन्य मामलों का उदाहरण देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि वहां आरोपों के बावजूद संबंधित लोगों को संरक्षण दिया गया. कांग्रेस का तरीका ऐसा नहीं है. जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी और पूरी बात सबके सामने रखी जाएगी.
–
पीएसके


