
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर . Haryana विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस की रणनीति और सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर एकजुट होकर चुनाव लड़े तो भाजपा को हराया जा सकता है. साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि Chief Minister किसी भी जाति से हो सकता है और इसका फैसला हाईकमान करेगा. कुलदीप शर्मा ने इसे अपनी नैतिक जीत बताया.
कुलदीप शर्मा ने कहा, “कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़े. मैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे पत्र का संज्ञान लिया और इस बात को मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि कांग्रेस कभी जाति के आधार पर Chief Minister के पद का फैसला नहीं करती है. उन्होंने कहा कि Chief Minister किसी भी जाति से हो सकता है.”
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद कि उन्होंने Chief Minister के प्रश्न को कांग्रेस के हाईकमान को सौंप दिया है. चुनाव के बाद हाईकमान जो फैसला करेगी, वही Haryana का सीएम होगा.
कुलदीप शर्मा ने कहा, “मुझे इस बात की ज्यादा प्रसन्नता तब होती, जब हुड्डा साहब ये कहते कि कोई ओबीसी, एससी-एसटी से भी हो सकता है. उसका एक अलग संदेश जाता. राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात उठाई और भाजपा को ये बात माननी पड़ी. ये राहुल गांधी का अभियान है.
उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी साझेदारी, इसमें भी पिछड़ी जाति को भारी संख्या में प्रतिनिधि करनी होगी. यही एजेंडा है, भाजपा यहीं से बढ़त हासिल कर रही है. अगर भाजपा से आगे बढ़ने के लिए हमें इन वर्गों में काम करना होगा. Haryana में बहुत दिनों के बाद बहुत बड़ी संख्या में ओबीसी के आधार पर बड़ा सम्मेलन हुआ. ये बहुत लंबे इंतजार के बाद हुआ.
कुलदीप शर्मा ने कहा कि हर समाज का Haryana के चुनाव में अपना गणित है. उस गणित को कांग्रेस को समझना चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद कि उन्होंने जमीनी हकीकत को समझा और कांग्रेस के पक्ष में उनकी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए बयान दिया. यह मेरे लिए एक नैतिक जीत है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहुत साहसिक बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ खड़े होकर राहुल गांधी को अपना नेता मानकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा को हरा सकता है.
–
केके/वीसी