कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, ‘एक देश, एक कानून’ होना ही चाहिए : गिरिराज सिंह

New Delhi, 14 सितंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने Monday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, ‘एक देश, एक कानून’ होना ही चाहिए.

से बातचीत में Union Minister गिरिराज सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि देश को ‘एक देश, एक कानून’ की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi देश का नेतृत्व कर रहे हैं. पंडित नेहरू ने अपने फायदे के लिए देश को बांटा. उन्होंने लोगों को हिंदू-मुसलमान के आधार पर बांटा या उस समय जो भी हालात थे, उन्हें वैसा ही रहने दिया. जब India के कानून बने, तब हमने हिंदू मैरिज कोड और ऐसे ही दूसरे प्रावधानों को शामिल किया. हमारे देश का बंटवारा हुआ. नेहरू ने वोट-बैंक की राजनीति की. कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू किया गया और आर्टिकल 35ए लाया गया.

उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को बिना किसी हिंसा के हटाया गया. हालांकि, जब इन्हें हटाने की बात हो रही थी, तो कहा गया था कि खून-खराबा होगा. हमारे गृह मंत्री ने सही कदम उठाया और खून की एक बूंद भी नहीं बही. श्रीनगर के लाल चौक पर, चाहे 26 जनवरी हो या 15 अगस्त, अब जश्न मनाया जाता है.

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वोट-बैंक की राजनीति की. क्या ‘एक देश, एक कानून’ नहीं होना चाहिए. देश कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछेगा कि इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया. हम India के सभी राज्यों में इसे लागू कर रहे हैं और कुछ जगहों पर कर भी चुके हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ‘एक देश, एक कानून’ होगा.

ब्रिक्स समिट में खाने को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हमने जी-20 में भी भारतीय व्यंजन परोसे थे. यह अच्छी बात है कि भारतीय व्यंजन पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है. दुनिया के सामने ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा दिया गया. इससे बेहतर क्या हो सकता है. अगर राहुल गांधी परेशान हैं, तो क्या इसका मतलब है कि पूरे देश का मन परेशान होना चाहिए. भारतीय शाकाहारी खाना परोसने का फैसला भारतीय परंपराओं के अनुसार था.

ब्रिक्स समिट के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि India द्वारा इस कार्यक्रम की मेजबानी करना देश के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक मंच पर Prime Minister मोदी के नेतृत्व को दर्शाता है. आज दुनिया भर के मीडिया में India की चर्चा हो रही है, चाहे वह अमेरिका हो, इंग्लैंड हो, जर्मनी या जापान. हर जगह प्रमुख अखबारों ने India की बढ़ती ताकत को उजागर किया है.

सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कई वैश्विक मुद्दों पर India के विचार और विजन को पेश किया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर India के हर पहलू को पेश किया है. उन्होंने न केवल India के विचारों को रखा है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक स्पष्ट दिशा और विजन भी पेश किया है.

पश्चिम बंगाल Government के 252 मदरसों को बंद करने के आदेश पर सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सीमा के पास अवैध मदरसे खोले गए थे. बांग्लादेश सीमा के पास, नो-मैन्स लैंड पर, खासकर बंगाल से सटी सीमा पर, ममता बनर्जी के शासन में अवैध मदरसे खोले गए. वहां अवैध गतिविधियां शुरू हो गई हैं. मैं इस कार्रवाई के लिए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी को धन्यवाद देना चाहता हूं.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment