Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राजनीति,राष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार द्वारा मुफ्त दिए गए इंजेक्शन 6 राज्यों के 15,000 से अधिक मरीजों को ऊंची कीमतों पर बेचे गए

कर्नाटक Government द्वारा मुफ्त दिए गए इंजेक्शन 6 राज्यों के 15,000 से अधिक मरीजों को ऊंची कीमतों पर बेचे गए

Bengaluru, 23 नवंबर . कैंसर की दवाओं के अवैध कारोबार की जांच में खुलासा हुआ है. कथित सरगना आर. प्रशांत बाबू के नेतृत्व में आरोपियों ने कर्नाटक Government और निजी कंपनियों की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई जाने वाली कैंसर रोधी दवाओं को ऊंची कीमतों पर बेचकर बड़ा घोटाला किया. Police के अनुसार, इस रैकेट ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और Himachal Pradesh के 15,000 से अधिक मरीजों को ठगते हुए उनसे मनमाने दाम वसूले.

यह रैकेट मुख्य रूप से दक्षिण India में निजी अस्पतालों और कई दवा दुकानों के जरिए चलाया जा रहा था.

जांचकर्ताओं को पता चला है कि कर्नाटक Government और निजी कंपनियों द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली दवाओं को कथित तौर पर डायवर्ट कर दिया गया और कैंसर के मरीजों को ऊंची कीमतों पर बेच दिया गया, जिससे आरोपियों ने करोड़ों रुपये कमाए.

जांच के अनुसार, आरोपियों ने एक ऐसी योजना का फायदा उठाया, जिसके तहत लगभग 5 लाख रुपये कीमत वाले दो कैंसर इंजेक्शन खरीदने वाले मरीजों को एक अतिरिक्त डोज मुफ्त में मिलनी थी. लेकिन, आरोपियों ने कथित तौर पर इस फायदे को छिपा लिया और मुफ्त मिलने वाले इंजेक्शन को भी मरीजों को उनकी असली बाजार कीमत पर बेच दिया.

जांच में यह भी सामने आया है कि अगर कोई मरीज दवाओं का इस्तेमाल करने से पहले ही गुजर जाता था, तो आरोपी उन बची हुई दवाओं को सस्ते दाम पर वापस खरीद लेते थे और फिर उन्हें दूसरे मरीजों को उनकी असली कीमत पर बेच देते थे.

इस रैकेट की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम अब यह पता लगाने पर ध्यान दे रही है कि कुल कितने कैंसर इंजेक्शन अवैध रूप से डायवर्ट किए गए और बेचे गए. साथ ही, वे यह भी पता लगा रहे हैं कि इससे कितने मरीज प्रभावित हुए और इसमें कितने पैसों का लेन-देन हुआ.

जांचकर्ता इस रैकेट के हर पहलू को खंगाल रहे हैं, जिसमें सप्लाई चेन, निजी अस्पतालों और दवा कंपनियों की भूमिका और इस अवैध कारोबार का दायरा शामिल है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस नेटवर्क के जरिए 15,000 से ज्यादा मरीजों को दवाएं दी गई होंगी.

इस बीच, एक और घटनाक्रम में दिल्ली Police ने इस रैकेट के कथित सरगना प्रशांत बाबू को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजधानी के मोती बाग Police स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक अलग मामले के सिलसिले में की गई है.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली Police ने प्रशांत बाबू के खिलाफ एक First Information Report दर्ज की थी. आरोप है कि उसने दवाएं उपलब्ध कराने का वादा करके एक व्यक्ति से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी. मामला दर्ज होने के बाद, Police उसे खोजने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी.

हालांकि, जब कर्नाटक की एसआईटी ने उसे नकली दवाओं के रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया, तो दिल्ली Police ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और उसकी कस्टडी मांगी. अदालत में याचिका दायर होने के बाद, उसे ‘बॉडी वारंट’ के जरिए हिरासत में ले लिया गया.

इस नए घटनाक्रम ने प्रशांत बाबू की गतिविधियों के एक और पहलू को जांच के दायरे में ला दिया है. वहीं, कर्नाटक की एसआईटी कैंसर दवाओं के रैकेट और मरीजों के बड़े पैमाने पर कथित शोषण की अपनी जांच जारी रखे हुए है. गौरतलब है कि 18 अगस्त 2026 को बिदादी में एक बिना लाइसेंस वाली जगह पर छापेमारी की गई थी. यहां से लगभग 5 करोड़ रुपये की ऐसी दवाएं जब्त की गईं, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी. इन दवाओं को फिर से पैक किया गया था और इन पर नकली लेबल लगे हुए थे. इस मामले में एसआईटी ने सितंबर 2026 के आखिर में Bengaluru के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आरोपी आर. प्रशांत को गिरफ्तार किया. इससे पहले उसके साथी वीरेश कुमार जैन को भी गिरफ्तार किया जा चुका था. अधिकारियों ने कई फार्मेसियों और कंपनियों के लाइसेंस भी रद्द या सस्पेंड कर दिए हैं.

Police ने शहर में ड्रग सप्लायर्स और बेचने वालों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं. इनमें जनवरी 2026 में अमृतहल्ली Police की एक कार्रवाई भी शामिल है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 4 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं. इसके अलावा, पूरे शहर में नशीली दवाओं के कारोबारियों और विदेशी सप्लायर्स को निशाना बनाते हुए कई अन्य बड़ी कार्रवाइयां भी की गई हैं.

–

डीकेएम/एएस

Share