
Bengaluru, 6 सितंबर . कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बेल्लारी चलो पदयात्रा’ छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. Sunday को भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने छठे दिन की पदयात्रा की शुरुआत गंगावती में आरती के साथ की. उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “हमारी पदयात्रा एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. इसे शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं. पदयात्रा के दौरान हमें समाज के हर वर्ग से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. किसान, महिलाए और युवा, सभी इसमें शामिल हैं. यहां तक कि बुज़ुर्ग भी हमारी पदयात्रा में हिस्सा ले रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “Chief Minister को हमारी पदयात्रा और हमारे उठाए गए सवालों पर जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा है. हमने भ्रष्ट मंत्री नागेंद्र (खेल मंत्री) के इस्तीफे की मांग की थी. हमने सूखे के मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी. अब Chief Minister ने 21 से 23 सितंबर तक विशेष सत्र बुलाया है.”
विजयेंद्र ने कहा, “इस विशेष सत्र में अन्य सभी जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी, लेकिन हम अपनी पदयात्रा के असर को देखकर खुश हैं. कर्नाटक के लोग Chief Minister को ‘रियल एस्टेट Chief Minister ’ कहते हैं. यहां तक कि Chief Minister को उत्तर कर्नाटक का दौरा करने और किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.”
वहीं, राज्य इकाई ने ‘एक्स’ पोस्ट में जानकारी दी कि जन-विरोधी और भ्रष्ट कांग्रेस Government की नाकामियों के खिलाफ बीवाई विजयेंद्र के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘बेल्लारी चलो पदयात्रा’ ने 100 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है. पार्टी ने इस पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया.
–
डीसीएच/