कर्नाटक के हिरियूर उपचुनाव में जीत के लिए मिलकर काम करेगा एनडीए : भाजपा

Bengaluru, 2 नवंबर . कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने Monday को कहा कि आगामी हिरियूर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और जेडी(एस) मिलकर काम करेंगे और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करेंगे.
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जगन्नाथ भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस को हराने की रणनीति बनाने पर ध्यान नहीं देगी बल्कि अपनी जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाएगी.
उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस पार्टी को कैसे हराना है, इस पर ही ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे बल्कि इस पर रणनीति बनाएंगे कि हमें चुनाव कैसे जीतना है.”
विजयेंद्र ने कहा कि हिरियूर उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और इस विषय पर Monday को हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है.
उन्होंने कहा, “हमें भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर चर्चा करनी होगी और कुमारस्वामी से भी इस विषय पर बात करनी होगी. हम चर्चा करके तय करेंगे कि सर्वसम्मति से उम्मीदवार को कैसे मैदान में उतारा जाए.”
कांग्रेस Government पर निशाना साधते हुए विजयेंद्र ने कहा कि Chief Minister डी.के. शिवकुमार पद संभालने के दो से तीन महीने के भीतर ही हिरियूर का दौरा कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजे कांग्रेस Government के खिलाफ बढ़ती जन असंतुष्टि को दर्शाते हैं.
उन्होंने दावा किया, “सत्तारूढ़ कांग्रेस Government और Chief Minister के तमाम शक्ति प्रदर्शन के बावजूद कर्नाटक की जनता का इस Government से भरोसा उठ चुका है.”
विजयेंद्र ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी हरीश द्विवेदी ने पार्टी के राज्य पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और कर्नाटक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया.
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों के परिणाम यह दिखाते हैं कि कांग्रेस Government के खिलाफ जनता में कितना गुस्सा है.
विजयेंद्र ने कहा, “राज्य Government और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनता में नाराजगी है. हमें सकारात्मक संघर्षों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी जीबीए चुनाव, जिला पंचायत चुनाव तथा ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी करने की सलाह दी गई है.”
उन्होंने कहा कि भाजपा को अगले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी काम करना होगा और पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं.
उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव अब बहुत दूर नहीं हैं. हमारे सामने कई चुनौतियां हैं और हमें यह मार्गदर्शन दिया गया है कि इन चुनौतियों को कैसे पार करना है और सफलतापूर्वक आगे बढ़ना है.”
विजयेंद्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अनौपचारिक चर्चा भी की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह कर्नाटक को अधिक समय देंगे.
उन्होंने कहा, “हरीश द्विवेदी के पास व्यापक अनुभव है. उनका कर्नाटक को अधिक समय देना संगठन को मजबूत करेगा और हमें अधिक ताकत देगा.”
एक अन्य सवाल के जवाब में विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में चुनाव आयोग तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य दल Prime Minister मोदी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई केंद्र Government को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि कांग्रेस और अन्य दल हमारी उस केंद्र Government को गिराने की साजिश कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आई है.”
विजयेंद्र ने बताया कि भाजपा ने कांग्रेस के कथित दुष्प्रचार और साजिशों के खिलाफ देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ शुरू किया है.
उन्होंने कहा कि यह अभियान कर्नाटक के सभी जिला मुख्यालयों पर चलाया जाएगा. उन्होंने कहा, “इस अभियान के तहत Tuesday को कोलार में पदयात्रा निकाली जाएगी, जो Tuesday सुबह करीब 11:30 बजे शुरू होगी. इसमें 10,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है. मैं, हरीश द्विवेदी और अन्य राज्य स्तरीय नेता इस पदयात्रा में भाग लेंगे.”
उन्होंने बताया कि अगले दिन चित्रदुर्ग में भी इसी तरह की पदयात्रा आयोजित की जाएगी. विजयेंद्र ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हताश हो गई है.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी बेहद निराश हो चुके हैं. Narendra Modi देश का नेतृत्व Prime Minister के रूप में कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी किसी तरह Prime Minister बनने का सपना देख रहे हैं. इसी हताशा में वे ऐसी साजिशों का सहारा ले रहे हैं और हमारा यह अभियान उसी के खिलाफ है.”
सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर चल रहे घटनाक्रमों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विजयेंद्र ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ेगी.
उन्होंने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि कर्नाटक में तीसरे Chief Minister को लाने की कोशिशें चल रही हैं. कई गुप्त बैठकें हो रही हैं.”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूर्व Chief Minister और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सिद्दारमैया दिल्ली गए थे और उन्होंने Chief Minister डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत की है.
विजयेंद्र ने दावा किया, “जानकारी मिली है कि सिद्दारमैया दिल्ली गए और उन्होंने डी.के. शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.”
उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और राज्य की सत्तारूढ़ Government में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पहले से ही ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं कि यह विवाद कभी भी फूट सकता है.”
–
एएमटी/पीएम


