कर्नाटक उपचुनाव में एनडीए उतारेगा गठबंधन का उम्मीदवार, कुमारस्वामी बोले- कोई मतभेद नहीं

Bengaluru, 26 नवंबर . Union Minister एच.डी. कुमारस्वामी ने Thursday को कहा कि कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) का गठबंधन अस्थायी नहीं है, बल्कि दोनों दल लंबे समय तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government के कथित कुशासन के खिलाफ दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी.
Bengaluru में भाजपा और जेडीएस नेताओं की समन्वय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कुमारस्वामी ने कहा कि दोनों दलों के बीच मतभेद या भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है. आगामी उपचुनाव, ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी (जीबीए) चुनाव और जिला पंचायत चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर मैदान में उतरेंगी. उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने विधान परिषद की चार सीटों के चुनाव में जिस तरह समन्वय के साथ काम किया, उसी रणनीति को आगे भी जारी रखा जाएगा.
कुमारस्वामी ने कहा, “चाहे हिरियूर हो या धारवाड़, उम्मीदवार जेडीएस या भाजपा का नहीं, बल्कि एनडीए का होगा. जीत महत्वपूर्ण है. कांग्रेस Government के कुशासन को खत्म करने के लिए हम सक्षम उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे.” उन्होंने बताया कि गठबंधन को मजबूत करने और दोनों दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए राज्य और जिला स्तर पर समन्वय समितियां गठित करने का फैसला लिया गया है.
कुमारस्वामी ने Chief Minister पद के उम्मीदवार को लेकर भी कहा कि फिलहाल इस मुद्दे का महत्व नहीं है. दोनों दलों का प्राथमिक लक्ष्य कांग्रेस को हराना और कर्नाटक में एनडीए को सत्ता में वापस लाना है.
कांग्रेस Government पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि Government घोषणाएं तो करती है, लेकिन योजनाओं को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाती. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों का अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हो रहा है और मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था बेहद खराब है.
उन्होंने बेलगावी में होने वाले आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा और जेडीएस नेताओं ने महंगाई समेत जनहित से जुड़े कई मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर चर्चा की है.
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि हिरियूर और धारवाड़ ग्रामीण उपचुनाव को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व जल्द अंतिम फैसला करेगा. अशोक ने कहा, “कोई भ्रम या खींचतान नहीं है. सब कुछ स्पष्ट है.”
उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस जिला पंचायत, तालुक पंचायत और जीबीए चुनावों में भी कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगी. अशोक ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने एनडीए की एकजुटता को समर्थन दिया है और आगामी चुनावों में भी गठबंधन इसी विश्वास के साथ मैदान में उतरेगा.
उन्होंने हालिया विधान परिषद चुनाव में चारों सीटों पर एनडीए की जीत और पिछले विधानसभा सत्र में दोनों दलों के संयुक्त प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि गठबंधन की एकजुटता से कांग्रेस Government पर दबाव बना है. उन्होंने दावा किया कि इसी दबाव के चलते तत्कालीन मंत्री बी. नागेंद्र को इस्तीफा देना पड़ा था.
अशोक ने बेलगावी विधानसभा सत्र को कम से कम 15 दिनों तक चलाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि Government सत्र को महज औपचारिकता के तौर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जबकि जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और Government की योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे.
–
डीएससी


