कजाकिस्तान में शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’

New Delhi, 29 सितंबर . India और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ Tuesday को कजाकिस्तान के ओस्केमेन में शुरू किया गया. कजाकिस्तान सशस्त्र बलों की क्षेत्रीय कमान पूर्व के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव यहां मौजूद रहे. अभ्यास के दौरान आतंकवादी गतिविधियों की स्थिति से निपटने के लिए कई तरह के अभियान शुरू किए जा रहे हैं. इनमें आतंकियों ठिकानों पर छापेमारी, खोज और विनाश अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान शामिल हैं.

सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ का मुख्य फोकस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान है. दोनों देशों की सेनाएं अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. सैनिक मिलकर अभियान की योजना बनाएंगे और उसे जमीन पर लागू करेंगे. वहीं हवाई आवागमन पर भी खास ध्यान रहेगा. भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं. इनके साथ अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी भी इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.

अभ्यास के दौरान संयुक्त कमान केंद्र और खुफिया एवं निगरानी केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे. इनके माध्यम से दोनों देशों की सेनाएं मिलकर अभियान की योजना बनाएंगी और उसके क्रियान्वयन का समन्वय करेंगी. अभ्यास के अंत में दोनों देशों की सेनाएं एक व्यापक सत्यापन अभ्यास करेंगी. इसमें प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं को एक काल्पनिक आतंकवादी खतरे के खिलाफ संयुक्त रूप से लागू किया जाएगा. इससे दोनों सेनाओं की वास्तविक अभियान के दौरान साथ काम करने की क्षमता को परखा जाएगा.

‘काजिंद-2026’ दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे के अभियान संबंधी अनुभवों से सीखने और आपसी विश्वास व पेशेवर संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी देगा. अभ्यास India और कजाखस्तान के बीच सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा.

यह अभ्यास 11 अक्टूबर तक चलेगा. यह काजिंद अभ्यास का नौवां संस्करण है. इस दौरान मानवरहित हवाई प्रणालियों और उनके हमले रोकने वाली प्रणालियों का भी एकीकृत इस्तेमाल किया जाएगा. इससे दोनों सेनाओं को आधुनिक तकनीक के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में तालमेल बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

–

जीसीबी/डीकेपी

Leave a Comment