‘ओम शांति ओम’ से ‘1942: अ लव स्टोरी’ तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक

Mumbai , 7 अक्टूबर . मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान social media पर काफी एक्टिव रहती हैं. Wednesday को उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों की झलकियां शेयर कीं, जिनमें ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘दिल से’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ बिहाइंड-द-सीन्स की झलकियां शेयर कीं, जिसमें फिल्म ‘1942: अ लव स्टोरी’ के गाने ‘दिल से’ और ‘छैया छैया’, फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्में हैं.

फराह खान ने इस पोस्ट को एक मजेदार गेम बनाते हुए अपने फैंस से तस्वीरों को देखकर फिल्मों के नाम पहचानने को कहा. फराह खान ने लिखा, “कुछ पुरानी झलकियां. क्या आप तस्वीरों को देखकर फिल्मों के नाम पहचान सकते हैं?? जवाब तस्वीरों में ही छिपा है.”

फराह ने ‘1942: अ लव स्टोरी’ के गाने ‘कुछ ना कहो’ के लिए मनीषा कोइराला को कोरियोग्राफ किया था. इसमें अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ के साथ डैनी डेंजोंगपा, अनुपम खेर, प्राण और ब्रायन ग्लोवर ने भी काम किया था.

फराह ने ‘दिल से’ फिल्म के ‘छैया छैया’ गाने को भी कोरियोग्राफ किया था, जिसमें शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं. इस गाने को चलती ट्रेन की छत पर शूट किया गया था. फराह ने इस गाने को सिर्फ साढ़े चार दिन में डांस कोरियोग्राफी पूरी कर ली थी.

फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में फराह खान ने गानों की कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था. उन्होंने इस फिल्म के सभी गानों के डांस स्टेप्स को कोरियोग्राफ किया था.

फराह ने 2004 में ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘ओम शांति ओम’ का भी निर्देशन किया था. इसके बाद फराह ने 2010 में ‘तीस मार खान’ और 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन किया. उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों के 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता है.

–

एनएस/पीएम

Leave a Comment