Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ओम प्रकाश माथुर ने केरल के 29वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, मुख्यमंत्री सतीशन ने दी बधाई

ओम प्रकाश माथुर ने केरल के 29वें Governor के रूप में ली शपथ, Chief Minister  सतीशन ने दी बधाई

तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर . ओम प्रकाश माथुर ने Friday को केरल के 29वें Governor के रूप में शपथ ली. उन्होंने ऐसे समय में पदभार संभाला है, जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में नई Government बनी है.

केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन ने लोकभवन में आयोजित एक समारोह में माथुर को पद की शपथ दिलाई. सिक्किम के Governor के रूप में कार्यरत माथुर को, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के तमिलनाडु स्थानांतरित होने के बाद केरल में नियुक्त किया गया.

इस शपथ ग्रहण समारोह में Chief Minister वी.डी. सतीशन, विधानसभा अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन, कई मंत्री और निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हुए. हालांकि, विपक्ष के नेता पी. विजयन इस समारोह में मौजूद नहीं थे.

इस समारोह के साथ ही केरल में माथुर के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई. यहां वे Governor के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाएंगे. जिसमें राज्य Government और विधायिका के कामकाज में उनकी भूमिका शामिल है.

Chief Minister सतीशन ने एक्स पर लिखा, “आज लोकभवन में ओम प्रकाश माथुर के केरल के 29वें Governor के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही. न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. केरल Government और यहां की जनता की ओर से, मैं Governor को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. आशा है कि उनका कार्यकाल उत्कृष्ट सेवा, सार्थक योगदान और हमारे राज्य की निरंतर प्रगति से भरा रहेगा.”

माथुर Thursday को राज्य की राजधानी पहुंचे, जहां तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में उनका आधिकारिक स्वागत किया गया. Chief Minister सतीशन ने इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें कई मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी शामिल हुए. Governor माथुर का आधिकारिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया.

यहां पहुंचने के बाद माथुर ने केरल में सेवा करने का अवसर मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने इस राज्य को ‘ईश्वर का अपना देश’ (गॉड्स ओन कंट्री) बताया और कहा कि यहां एक नई यात्रा शुरू करने को लेकर वे बहुत प्रसन्न हैं.

राज्य में Governor का पद एक महत्वपूर्ण संवैधानिक स्थान रखता है. इसलिए, अपने कार्यकाल के दौरान माथुर को संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों पर सतीशन के नेतृत्व वाली Government के साथ मिलकर काम करना होगा. शपथ ग्रहण समारोह में Government के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

–

एसडी/एएस

Share