
मस्कट/तेहरान, 14 सितंबर . ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने Sunday को बताया कि ओमान के शहर सलालाह में Monday को होने वाली ईरान और खाड़ी देशों की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है.
अल बुसैदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी पक्षों के बीच सहमति बनाए रखने के हित में कल सलालाह में होने वाली क्षेत्रीय बैठक को स्थगित कर दिया गया है.”
उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में स्थिरता और लंबे समय तक सहयोग को बढ़ावा देने वाले संवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ईरान की Governmentी समाचार एजेंसी आईआरएनए को दिए एक इंटरव्यू में ईरान के विदेश मंत्रालय में फारस की खाड़ी मामलों के महानिदेशक मोहम्मद अली बाक ने भी बैठक टलने की पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर और ईरान तथा ओमान के संयुक्त फैसले के आधार पर इस बैठक को किसी दूसरी तारीख के लिए स्थगित किया गया है. अधिकारी ने कहा कि बैठक के लिए सही समय तय करने और जरूरी तैयारियों तथा समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए ईरान लगातार ओमान के साथ बातचीत कर रहा है.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने Friday को बताया था कि खाड़ी तटवर्ती देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक Monday को ओमान में होने वाली थी. इस बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जानी थी, जिनमें होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित समुद्री मार्ग तय करने को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत भी शामिल थी.
Saturday को मीडिया से बात करते हुए बाघेई ने कहा था कि उम्मीद है इस बैठक में खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों के अलावा ईरान और इराक के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे.
इस बीच, इराक ने Sunday को घोषणा की कि उसने पड़ोसी देश ईरान के साथ अपनी तीन प्रमुख सीमा चौकियों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलना शुरू कर दिया है. यह फैसला सुरक्षा बढ़ाने और सीमा पार आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी समीक्षा के बाद लिया गया.
इराक के सिक्योरिटी मीडिया सेल (एसएमसी) ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय Prime Minister अली अल-जैदी के निर्देशों के तहत लिया गया है. इसके तहत शलामचेह, मंदाली और अल-शीब सीमा चौकियों की संगठनात्मक और तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अल-शीब और शलामचेह सीमा चौकियों से यात्रियों की आवाजाही Sunday सुबह 6 बजे से फिर शुरू हो गई है.
वहीं, शलामचेह पर व्यापारिक गतिविधियां Monday से शुरू होंगी, मंदाली पर Tuesday से और अल-शीब पर Thursday से व्यापार दोबारा शुरू किया जाएगा.
एसएमसी ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्बातियाह और अल-मुंथिरिया सीमा चौकियों पर ईरान के साथ यात्रियों और व्यापार की आवाजाही पहले की तरह जारी है और ये चौकियां 24 घंटे काम कर रही हैं.
–
एवाई/एएस