ओडिशा क्राइम ब्रांच के आईजी शेफीन अहमद के निधन पर सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया दुख

भुवनेश्वर, 31 अगस्त . Odisha कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी शेफीन अहमद के. का तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. केरल के रहने वाले शेफीन कैंसर से पीड़ित थे. वे जुलाई 2023 से Odisha में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के तौर पर काम कर रहे थे. शेफीन अहमद के निधन पर Odisha के Chief Minister और उपChief Minister ने शोक जताया.

Odisha के Chief Minister मोहन माझी ने एक्स पर लिखा, “सीआईडी, सीबी के Police महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस शेफीन अहमद के. के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है. राज्य और Odisha Police के लिए उनकी समर्पित सेवा को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार, सहयोगियों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

Odisha के उपChief Minister कनक वर्धन सिंह देव ने एक्स पोस्ट में कहा, “सीआईडी, सीबी के Police महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस शेफीन अहमद के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है. राज्य और Odisha Police के प्रति उनके अटूट समर्पण और उत्कृष्ट सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार, सहयोगियों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

Odisha Police ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “Odisha Police शेफीन अहमद के (आईपीएस, आईजीपी, सीआईडी, क्राइम ब्रांच, कटक) निधन पर शोक व्यक्त करती है. 2003 बैच के एक बेहतरीन अधिकारी के तौर पर, उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर तरीके से अपनी सेवाएं दीं. Policeिंग, और खासकर साइबर क्राइम की जांच में उनके अहम योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा. Odisha Police उनके शोक-संतप्त परिवार और चाहने वालों के साथ खड़ी है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.”

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट शेफीन, सीआईटीयू नेता हबीब के बेटे थे. उन्होंने कुछ समय के लिए इंटर-कैडर डेप्युटेशन पर केरल में भी सेवा दी थी. उन्होंने एसपी रूरल (तिरुवनंतपुरम) के तौर पर काम किया था. उन्हें साइबर क्राइम डिवीज़न और सीआईडी सीबी में अपनी सेवाओं के लिए कई सम्मान और मेडल मिले थे.

ओपी/एएस

Leave a Comment