
भुवनेश्वर, 20 सितंबर . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने Sunday को कहा कि छत्तीसगढ़ और Odisha के बीच महानदी के पानी को लेकर चल रहा विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.
दो दिवसीय Odisha दौरे पर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने Sunday को भुवनेश्वर में Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के Chief Minister ने कहा, ”महानदी के पानी को लेकर कोई विवाद नहीं है. छत्तीसगढ़ और Odisha दोनों राज्यों के साथ-साथ केंद्र में भी भाजपा की Government है, इसलिए यह मामला बहुत जल्द सुलझ जाएगा. कई लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय नदी जल विवाद भी आपसी सहमति से सुलझाए जा रहे हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ और Odisha के बीच महानदी जल विवाद भी जल्द सुलझ जाएगा.”
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ और Odisha के मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ New Delhi में बैठक की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के जरिए महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय जल आयोग को अपनी सहमति दी थी.
बता दें कि महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर Odisha और छत्तीसगढ़ के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा है. यह मामला वर्ष 2016 से चला आ रहा है. Odisha का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने अपनी ओर से कम से कम आठ बैराज बनाए हैं, जिससे नदी के निचले हिस्से में पानी का बहाव कम हुआ है. इसका असर खेती, मछली पालन और बिजली उत्पादन पर पड़ा है. Odisha महानदी को खेती, मछली पालन और बिजली उत्पादन के लिए अपनी ‘जीवनरेखा’ मानता है.
इस बीच, छत्तीसगढ़ के Chief Minister के साथ हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय का अपने आवास पर स्वागत कर खुशी हुई. Odisha और छत्तीसगढ़ के बीच सहयोग को मजबूत करने और दोनों राज्यों के लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर सार्थक बातचीत हुई.”
तय कार्यक्रम के अनुसार, Chief Minister माझी से मुलाकात के बाद साय भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाएंगे. इसके बाद वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे.
–
एएमटी/डीकेपी