ऑस्ट्रेलियाई सेना के उप प्रमुख ने थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ से की मुलाकात

New Delhi, 30 सितंबर . ऑस्ट्रेलियाई सेना के उप प्रमुख मेजर जनरल क्रिस स्मिथ ने थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ से मुलाकात की है. Wednesday को यह मुलाकात New Delhi में हुई. यहां दोनों सैन्य अधिकारियों ने डॉ बदलते भू-रणनीतिक माहौल पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

मुलाकात के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. इस चर्चा में दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, सैन्य स्तर पर संपर्क बढ़ाने, संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

बातचीत में इस बात पर भी चर्चा हुई कि दोनों सेनाएं आपसी सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को किस तरह और मजबूत कर सकती हैं. संयुक्त प्रशिक्षण और सैन्य गतिविधियों के जरिए दोनों सेनाओं की कार्यप्रणाली को एक-दूसरे के साथ और बेहतर तरीके से जोड़ने पर जोर दिया गया.

भारतीय सेना के अनुसार, इस मुलाकात ने दोनों सेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया. साथ ही, आपसी विश्वास बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी सामने आई. India और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल के वर्षों में रक्षा और सैन्य सहयोग लगातार बढ़ा है. दोनों देशों की सेनाएं नियमित रूप से विभिन्न स्तरों पर बातचीत, संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं. ऐसे संवादों से दोनों सेनाओं को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और क्षमताओं को समझने तथा आपसी तालमेल को मजबूत करने का अवसर मिलता है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी India दौरे पर है. प्रतिनिधिमंडल ने सामरिक और समकालीन सुरक्षा मुद्दों पर India के साथ वार्ता की है. दिल्ली में India और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच यह 13वीं आर्मी टू आर्मी स्टाफ वार्ता है. वार्ता का 28 से 30 सितंबर तक चली. यहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत साझेदारी और आपसी विश्वास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

जनरल धीरज सेठ ने इस बीच Wednesday को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों की अद्वितीय एवं निस्वार्थ सेवा की सराहना की और उन्हें विदाई दी. सेना के कहा कि मातृभूमि की रक्षा में समर्पित ये अधिकारी अब अपने अनुभव, अनुशासन और मूल्य आधारित नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की नई दिशाओं को प्रज्वलित करते रहेंगे. India उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा.

–

जीसीबी/एएमटी

Leave a Comment