‘ऑरा इंडिया टूर’ से पहले आगरा पहुंचे दिलजीत दोसांझ, ताजमहल में बिताए खास पल

Mumbai , 27 अक्टूबर . गायक और Actor दिलजीत दोसांझ ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा पहुंचकर ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि गायक दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की सफेद संगमरमर की वास्तुकला और सुंदरता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. यह दौरा उनके आगामी ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत हो रहा है, जिसमें उनका अगला बड़ा कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली Police ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगी थीं. अब बुक माय शो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी.
आयोजकों ने दिल्ली Police के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई. भीड़भाड़ और यातायात नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर का ‘नो-कार जोन’ बनाया जाएगा.
स्टेडियम और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें करीब 1,500 से 2,000 निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली Police के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की और कॉन्सर्ट को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की. आयोजकों ने Police को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.
इसके बाद Police ने कॉन्सर्ट को मंजूरी देने पर दोबारा विचार किया और अनुमति दे दी. इस अपडेट से उन फैंस को राहत मिली है, जो शो को लेकर असमंजस में थे. दिलजीत के दिल्ली शो को मंजूरी मिलने के बाद अब उनके फैंस 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं. उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ में दिल्ली के बाद इंदौर, Ahmedabad, Mumbai , Bengaluru और Lucknow समेत अन्य शहरों में भी कॉन्सर्ट हैं.
–
एनएस/पीएम


