
New Delhi, 3 अक्टूबर . दक्षिण-पश्चिम जिला Police ने मानवता और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने सितंबर महीने में कुल 80 लापता लोगों और बच्चों को बरामद कर सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया है.
दक्षिण-पश्चिम जिले के Police उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच 22 लापता और अपहृत बच्चों तथा 58 लापता वयस्कों को ढूंढा गया है. इस साल 1 जनवरी से 30 सितंबर तक जिले की Police ने कुल 1,229 लापता लोगों को बरामद किया है, जिसमें 318 बच्चे और 911 वयस्क शामिल हैं.
Police ने बताया कि लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थानों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. टीमों ने स्थानीय पूछताछ, cctv फुटेज की जांच, ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता लोगों की तस्वीर लगाने जैसे प्रयास किए. बस ड्राइवरों, कंडक्टरों, वेंडरों से पूछताछ की गई और स्थानीय मुखबिरों की मदद भी ली गई. साथ ही आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई.
सितंबर माह के थानावार ऑपरेशन की सफलता की बात करें तो इसमें आर.के. पुरम थाने ने 1 नाबालिग लड़के और 3 पुरुषों, साउथ कैंपस ने 2 नाबालिग लड़कियों, वसंत कुंज नॉर्थ ने 3 वयस्कों, वसंत कुंज साउथ ने 1 नाबालिग लड़की और 6 वयस्कों, कापसहेड़ा थाने ने 5 नाबालिग लड़कियों और 11 वयस्कों, पालम विलेज ने 3 नाबालिग लड़कों और 7 वयस्कों, सागरपुर ने 12 वयस्कों, सरोजिनी नगर ने 2 नाबालिग बच्चों और 4 वयस्कों, एस.जे. एन्क्लेव ने 2 बच्चों और 2 पुरुषों, किशनगढ़ ने 1 नाबालिग लड़की और 5 वयस्कों को बरामद किया. इसके अलावा एएचटीयू की टीम ने 5 बच्चों और 5 वयस्कों को ढूंढा.
इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि Police ने कई साल पहले लापता हुए लोगों को भी ढूंढ निकाला. इनमें 2021 में लापता हुआ 1 पुरुष, 2024 में लापता 1 नाबालिग लड़का, 2025 के 2 वयस्क और 2026 के 76 लोग शामिल हैं. सभी को सुरक्षित परिवार से मिला दिया गया है.
–
एससीएच/एबीएम