Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 लोग गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई

ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 लोग गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई

New Delhi, 25 अक्टूबर . केंद्र Government ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Sunday को बताया कि एजेंसियों ने तीन राज्यों में छापेमारी करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया और 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी Government ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है.” गृह मंत्री शाह ने बताया कि 23 अक्टूबर को एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल को ध्वस्त कर दिया.

गृह मंत्री के अनुसार, इस ऑपरेशन से 100 करोड़ रुपए के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया. अमित शाह ने बताया कि अधिकारियों ने 17.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपए नकद बरामद किए. साथ ही इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया.

अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था.”

गृह मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करने के India के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. उन्होंने कहा, “India तब तक प्रहार करता रहेगा, जब तक कि नार्को-कार्टेल का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो जाता.” साथ ही, अमित शाह ने इस संयुक्त अभियान में शामिल केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की Police बलों की टीमों को बधाई दी.

गौरतलब है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद केंद्र की Narendra Modi Government नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. Government का 31 दिसंबर 2029 तक देश को ड्रग्स की समस्या से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य है. 21 अक्टूबर को New Delhi में ‘Police स्मृति दिवस’ मौके पर बोलते हुए गृह मंत्री शाह ने घोषणा की कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तय किया है कि अगले साढ़े तीन वर्षों (2027, 2028 व 2029) के दौरान नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई लड़ी जाएगी.

–

डीसीएच/

Share