ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल की डेडलाइन, संजय निरुपम ने फैसले को सराहा

Mumbai , 27 अगस्त . Maharashtra में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने की समयसीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के एक साल का समय देने के फैसले का शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने स्वागत किया. उन्होंने इसे ऑटो-टैक्सी चालकों के हित में बेहतर फैसला बताते हुए कहा कि मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए और भाषा को सख्ती के बजाय प्रेम और सम्मान के साथ बढ़ावा दिया जाना चाहिए.

संजय निरुपम ने कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की घोषणा का वह स्वागत करते हैं. अभी करीब 10 से 15 प्रतिशत ऑटो-टैक्सी चालक ऐसे हैं, जिन्होंने मराठी भाषा नहीं सीखी है. ऐसे लोगों को अब एक वर्ष का समय दिया गया है, ताकि वे आसानी से भाषा सीख सकें. कुछ दिन पहले उनकी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से भी मुलाकात हुई थी. उस दौरान उन्होंने 12 अगस्त के जीआर में दी गई एक महीने की समयसीमा को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका आरोप है कि इस आदेश का इस्तेमाल करते हुए कुछ आरटीओ अधिकारियों ने ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी. कई चालकों को नोटिस दिए गए और लाइसेंस, बैज तथा परमिट जब्त किए जाने जैसी कार्रवाई की गई. इस वजह से ऑटो चालकों में डर का माहौल पैदा हुआ है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister की नई घोषणा को कानूनी और प्रशासनिक रूप से लागू करने के लिए 12 अगस्त का जीआर वापस लेकर नया Governmentी आदेश जारी किया जाना चाहिए. करीब ढाई से तीन हजार ऑटो चालकों को नोटिस दिए जाने की जानकारी है और नया जीआर जारी होने के बाद इन नोटिसों को भी वापस लेना होगा. एक वर्ष के भीतर जो चालक मराठी सीख लेते हैं, यह अच्छी बात होगी. अगर किसी को इसके बाद भी कठिनाई रहती है तो उसे अतिरिक्त समय देने पर भी विचार किया जा सकता है. भाषा सीखने के लिए बहुत कठोर डेडलाइन जरूरी नहीं है.

संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना की शुरुआत से यह भूमिका रही है कि Maharashtra में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी भाषा, संस्कृति और मराठी अस्मिता का सम्मान करना चाहिए. यह नीति शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के समय से चली आ रही है. उन्होंने एकनाथ शिंदे के बयान का भी हवाला देते हुए कहा कि मराठी को सख्ती की भाषा नहीं, बल्कि भक्ति की भाषा के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए. Maharashtra में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोग भी मराठी का सम्मान करते हैं और इसे सीखने का प्रयास करते हैं.

निरुपम ने कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के संबंध में मोटर व्हीकल एक्ट में मौजूद प्रावधानों को लागू करने की बात कही थी. इस पहल का उद्देश्य भाषा के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना था और इसका किसी चुनाव से संबंध नहीं था. हालांकि, उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को Political रंग देने का आरोप लगाया. निरुपम ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के नेताओं द्वारा Mumbai में रहने वाले उत्तर भारतीय ऑटो और टैक्सी चालकों के मुद्दे को उठाने पर सवाल किया.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए Mumbai में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भड़काने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए. Mumbai में रहने वाले इन लोगों की समस्याओं को शिवसेना गंभीरता से समझती है और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है. मराठी सीखने और Maharashtra की भाषा-संस्कृति का सम्मान करने की अपेक्षा अपनी जगह है, लेकिन इसके लिए चालकों को पर्याप्त समय और सहयोग भी मिलना चाहिए.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment