Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,कूटनीति,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

एस. जयशंकर ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री पशिन्यान से की मुलाकात, खाड़ी और यूक्रेन के हालात पर हुई चर्चा

एस. जयशंकर ने आर्मेनिया के Prime Minister पशिन्यान से की मुलाकात, खाड़ी और यूक्रेन के हालात पर हुई चर्चा

New Delhi, 14 नवंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi में आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिन्यान से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों समेत कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

एस. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली में आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिन्यान से मिलकर खुशी हुई. हमारे आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “पशिन्यान ने अपने क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. हमने खाड़ी क्षेत्र और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया.”

13 नवंबर को India और आर्मेनिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों और संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई थी. यह बातचीत आर्मेनियाई संसद के उपाध्यक्ष हेक कोंजोरियन और आर्मेनिया में India के राजदूत आर्मस्ट्रांग चांगसन के बीच हुई बैठक में हुई.

आर्मेनिया में भारतीय दूतावास ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया था कि राजदूत आर्मस्ट्रॉन्ग चांगसान ने संसद के उपाध्यक्ष और आर्मेनिया-India संसदीय मैत्री समूह के प्रमुख हेक कोंजोरियन तथा समूह के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. बैठक में भारत-आर्मेनिया संबंधों और संसदीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई.

इससे पहले 31 अगस्त को Prime Minister Narendra Modi ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिन्यान से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी. उस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister मोदी और Prime Minister पशिन्यान ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए.

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि Prime Minister मोदी ने दोहराया कि भारत, आर्मेनिया के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा तथा व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जून में Prime Minister मोदी और Prime Minister पशिनयान के बीच टेलीफोन पर बातचीत भी हुई थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की थी. Prime Minister मोदी ने आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनावों में जीत के लिए पशिन्यान और उनकी पार्टी को बधाई भी दी थी.

इसके अलावा, Prime Minister मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद करने के लिए आर्मेनिया की भूमिका की सराहना करते हुए उसका धन्यवाद भी किया था.

–

एवाई/वीसी

Share