एसपीओ हत्याकांड पर तारिक कर्रा के बयान की सुनील शर्मा ने की निंदा, कहा-सेना से माफी मांगे कांग्रेस

जम्मू, 15 नवंबर . जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने Sunday को जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक कर्रा के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि किश्तवाड़ में एसपीओ रशपाल कुमार और बाबी चंद की हत्या सेना ने की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों का दोष हमारे सुरक्षा बलों पर मढ़ने के लिए गुमराह कर रही है.
सुनील शर्मा ने कहा कि रशपाल कुमार और बाबी चंद शिकार करने नहीं गए थे, जैसा कि तारिक कर्रा ने दावा किया है. वे एसओजी के साथ ड्यूटी पर तैनात एसपीओ थे और धरणा-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी पर जा रहे थे, ताकि वहां तैनात जवानों को बदला जा सके. उन्होंने कहा, “दो शहीदों को शिकारी बताना उनके बलिदान और उनके शोक संतप्त परिवारों का अपमान है.”
‘गलत पहचान’ के दावे को खारिज करते हुए भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि आतंकवादी एसपीओ की इंसास और .303 राइफलें, उनके मैगजीन और गोला-बारूद अपने साथ ले गए. घटनास्थल से Pakistan में बने ‘आर्मर-पियर्सिंग’ (कवच भेदने वाले) कारतूस बरामद हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर Police ने तीन वांछित आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं और उन पर 30 लाख रुपए का इनाम रखा है. उन्होंने सवाल किया, “क्या कांग्रेस चाहती है कि लोग यह मानें कि भारतीय सेना ने हमारे ही Policeकर्मियों को मार डाला और फिर उनकी राइफलें लेकर भाग गई?”
सुनील शर्मा ने कहा कि तारिक कर्रा के अपने ही शब्द उनकी कहानी की पोल खोल देते हैं. उन्होंने कहा, “वे खुद कहते हैं कि एसपीओ दोनों चौकियों से आसानी से गुजर गए. चौकियां पहले से ही काम कर रही थीं और वहां तैनात जवानों को इन स्थानीय एसओजी कर्मियों की पहचान थी, जो रोजाना Police और सेना की चौकियों के बीच आते-जाते रहते हैं. गलत पहचान वाली कहानी अपने आप में ही विरोधाभासी है.”
कांग्रेस के दोहरे रवैये की ओर इशारा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि 14 नवंबर को तारिक कर्रा ने इसी हत्या को आतंकवाद का सबूत बताया था और एक दिन बाद ही उन्होंने इसका दोष सेना पर मढ़ दिया.
सुनील शर्मा ने कहा कि तारिक कर्रा ने खुद स्वीकार किया है कि वे केवल दावों और रिपोर्टों पर भरोसा कर रहे हैं, फिर भी उन्होंने मीडिया के सामने सेना पर एक गंभीर आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा, “आतंकी हत्या के मामले में अफवाहें फैलाना राजनीति नहीं, बल्कि गैर-जिम्मेदाराना हरकत है. रशपाल कुमार और बाबी चंद की हत्या करने वाले आतंकवादियों को कांग्रेस द्वारा दी गई इस ‘कवर स्टोरी’ से बेहतर कुछ और नहीं मिल सकता था. अब Pakistan का प्रोपेगेंडा तंत्र भारतीय सेना को बदनाम करने के लिए कांग्रेस के एक प्रदेश अध्यक्ष के बयान का हवाला देगा.”
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि जवान, एसपीओ और वीडीजी सबसे कठिन इलाकों में वारवान, दच्छन और मारवाह की सुरक्षा कर रहे हैं और हत्यारों की तलाश में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस उनका मनोबल तोड़ रही है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस दूसरों पर इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाती है, जबकि असल में कांग्रेस ही जनता और सुरक्षा बलों के बीच भ्रम और अविश्वास फैला रही है.”
सुनील शर्मा ने मांग की कि कर्रा तुरंत अपने बयान वापस लें और शहीदों के परिवारों, जम्मू-कश्मीर Police तथा भारतीय सेना से माफी मांगें. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वे सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं या कर्रा द्वारा फैलाई गई अफवाह के साथ.
भाजपा नेता ने कहा, “जम्मू-कश्मीर की जनता पूरी मजबूती से हमारे सुरक्षा बलों के साथ खड़ी है. इस कायरतापूर्ण कृत्य के पीछे शामिल आतंकवादियों को खोज निकाला जाएगा और उन्हें सजा दिलाई जाएगी.”
–
एससीएच


