एसआईआर पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर बोले तपस रॉय, प्रधानमंत्री से लड़ने की हैसियत नहीं

कोलकाता, 6 अक्टूबर . एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. राज्य के सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण मंत्री तपस रॉय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे India में उन पर कोई भरोसा नहीं करता और पीएम मोदी से लड़ने की उनकी कोई हैसियत नहीं है. वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है.

भारतीय जनता पार्टी ने Prime Minister Narendra Modi के पब्लिक सर्विस में 25 साल पूरे होने के मौके पर 7 अक्टूबर को पूरे देश में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकालने का ऐलान किया. इसके तहत पश्चिम बंगाल में जिला स्तर पर मार्च निकाले जाएंगे और कोलकाता में 25 साल की यात्रा दिखाई जाएगी.

‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर पश्चिम बंगाल के सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण मंत्री तपस रॉय ने कहा, “ये बहुत ही सुंदर है. 17 सितंबर को हमारे Prime Minister मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ कार्यक्रम देश भर और यह पश्चिम बंगाल में भी चल रहा है और Wednesday को भी होगा. Wednesday को पीएम मोदी Chief Minister और Prime Minister के तौर पर 25 साल पूरा कर रहे हैं. पूरे पश्चिम बंगाल में और भारतवर्ष में कार्यक्रम हो रहे हैं. सभी जुटे हैं.”

हुमायूं कबीर को डिटेन किए जाने को लेकर तपस रॉय ने कहा कि ये तो अच्छा हुआ. इसे पहले डिटेन किया जाना चाहिए था, ये बहुत उकसा रहे थे. जिस तरह से Police और Chief Minister को लेकर ये बातें कर रहे थे, ये कोई Political कार्यकर्ता नहीं कर सकता है और करना भी नहीं चाहिए.

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि उन लोगों पर देशवासी भरोसा नहीं करते हैं. पीएम मोदी के साथ लड़ने के लिए उनकी हैसियत नहीं है. अभिषेक बनर्जी को तो किसी भी दिन गिरफ्तार कर लेना चाहिए. पश्चिम बंगाल को तबाह करके चले गए.

इसके अलावा, BJP MP राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर 50 बार नंदीग्राम में चुनाव होगा तो कांग्रेस हारेगी. उनका जनसंपर्क खत्म हो गई और जनता से उनका नाता टूट गया है. इसलिए, उनके पास करने के लिए बस एक ही काम बचा है. जो पढ़ाई नहीं करता है, वो परीक्षा देखकर भागता है, इसलिए कांग्रेस पढ़ाई नहीं करती है और अब जब परीक्षा आ गया तो भागने के लिए सबसे अच्छा मार्ग चुना है.

राहुल सिन्हा ने कहा कि जनता के वोट से चुनाव हुआ. जनता के वोट का नतीजा 9 अक्टूबर को सामने आएगा. जो भी जनता का फैसला होगा, वो हमें स्वीकार होगा. वहीं, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के प्रोटेस्ट मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि जिसके पास शक्ति और क्षमता नहीं है, उसे कौन पूछता है? राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस नीचे जा रही है, इसलिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस, दोनों गिरने वाली पार्टी एकसाथ आए.

–

केके/डीकेपी

Leave a Comment