एसआईआर, परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर पीएम के सामने अपनी बात रखूंगा : खड़गे

कलबुर्गी, 20 अक्टूबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे Wednesday को पीएम मोदी के सामने एसआईआर, परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू करने में हो रही देरी को लेकर अपनी बात विस्तार से समझाएंगे.
कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे Union Minister किरेन रिजिजू के पत्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज दशहरा का पर्व है, मैं आज कोई Political बात नहीं करूंगा. मैंने व्यक्तिगत रूप से Prime Minister को पत्र लिखा है, असल में उन्हें मेरी तरफ से दो पत्र मिल चुके हैं. मैं उन्हें विस्तार से सब कुछ समझाऊंगा. एसआईआर के संभावित नुकसान, प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के नकारात्मक प्रभाव और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने में हो रही देरी सहित सभी मुद्दों पर मैं कल बात करूंगा.
वहीं, दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए खड़गे ने कहा कि दशहरा पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है और मैं सभी को इसकी शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि यह दशहरा सभी के लिए अच्छा साबित होगा. बारिश औसत से 40 प्रतिशत से भी कम हुई है, जिससे काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में लोगों को तभी राहत मिल सकती है जब प्रकृति का साथ मिले, दशहरा बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, खासकर कर्नाटक में. मेरा मानना है कि कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र में खासकर गुलबर्गा में भी एक बड़ा आयोजन होना चाहिए. हम इस दिशा में काम करेंगे. हम एक ऐसा आयोजन करने की कोशिश करेंगे जिसे स्थानीय स्तर पर खूब सराहा जाए और जो पूरे कर्नाटक राज्य को एकजुट करने में मदद करे. मैं इस बारे में Chief Minister से चर्चा करूंगा कि क्या किया जा सकता है.
Monday को परिसीमन संशोधन विधेयक को लेकर Union Minister किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर Government की ओर से विपक्ष के साथ बातचीत के लिए किए गए प्रयासों का विवरण दिया. रिजिजू ने कहा कि Government ने ‘परिसीमन संशोधन विधेयक’ पर विचार करने और उसे पारित कराने के लिए लगातार विपक्ष का समर्थन और सहयोग मांगा है. Government ने मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी से कई मौकों पर संपर्क किया है.
इस संबंध में पत्र भी लिखे गए. इन लिखित संदेशों के अलावा मैंने आपसे व्यक्तिगत रूप से भी इस विषय पर चर्चा की थी और आपका समर्थन व सहयोग मांगा था. मानसून सत्र के दौरान मैंने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चर्चा की और इस विषय पर उनका सहयोग मांगा. हालांकि, बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने चर्चा के लिए कोई तारीख नहीं दी, जिसके बाद Government ने अन्य Political दलों से संपर्क किया.
–
डीकेएम/पीएम


