एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

New Delhi, 20 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Tuesday को एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ियों प्रणव सूरमा, राम रतन सिंह, निरंजन मुकुंदन और अन्य पदक विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने एथलेटिक्स और तैराकी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की.
President मुर्मु ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ51/52/53 स्पर्धा में 11.66 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रणव सूरमा को बधाई दी. इसी स्पर्धा में राम रतन सिंह ने 10.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जिससे India ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया.
President ने social media मंच एक्स पर लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाने पर प्रणव सूरमा को हार्दिक बधाई. आपकी इस स्वर्णिम सफलता ने India को गौरवान्वित किया है और भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है.”
राम रतन सिंह को बधाई देते हुए President ने कहा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मैं राम रतन सिंह को हार्दिक बधाई देती हूं. तकनीक और नियंत्रण की इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में आपका प्रदर्शन India को पदक दिलाने में सफल रहा. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
तैराकी स्पर्धा में निरंजन मुकुंदन ने पुरुष 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले एसएम7 वर्ग में 2:57.01 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता. President ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “पुरुष 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले एसएम7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर निरंजन मुकुंदन को हार्दिक बधाई. इस स्पर्धा में गति और लय बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है. आप इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें.”
President ने महिला 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली रवन्नी वलसनईनी को भी बधाई दी और भारतीय पैरा एथलेटिक्स में उनके योगदान की सराहना की.
उन्होंने कहा, “महिला 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रवन्नी वलसनईनी को हार्दिक बधाई. आपकी उपलब्धि भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का प्रतीक है और जश्न मनाने योग्य एक यादगार पल है.”
तैराकी की पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले हिमांशु नांदल को भी President ने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नांदल को मेरी हार्दिक बधाई. आपकी हर स्ट्रोक आपको नई उपलब्धियों और खेल जगत में और अधिक सफलता के करीब ले जाए.”
पैरा शूटिंग में सृष्टि अरोड़ा ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. President मुर्मू ने इस सफलता के लिए उन्हें भी बधाई दी और कहा कि यह खेल अत्यधिक सटीकता और एकाग्रता की मांग करता है.
उन्होंने कहा, “महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को हार्दिक बधाई. हर शॉट में सटीकता की मांग करने वाली इस स्पर्धा में पोडियम तक पहुंचना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. आप इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहें और नई उपलब्धियां हासिल करें.”
–
वीसी


