एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

नागोया, 20 अक्टूबर . एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. पैरा जैवलिन थ्रो में India की झोली में एक साथ दो और मेडल आए हैं. प्रदीप कुमार ने एफ54 स्पर्धा में सिल्वर जीता, तो आयुष वर्मा ने एफ53 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.
प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, आयुष 17.88 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे. प्रदीप और आयुष का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है. प्रदीप ने 901 रजा अंक हासिल किए, जबकि आयुष को 793 रजा अंक मिले. वहीं, ईरान के इरफान बोंडोरी 30.24 के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे. उन्होंने कुल 986 रजा अंक हासिल किए.
इससे पहले, Monday को एफ46 स्पर्धा में रिंकू हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि अजीत सिंह सिल्वर जीतने में सफल रहे थे. रिंकू ने 65.11 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जबकि अजीत ने 65.02 मीटर का थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता. वहीं, शूटिंग में मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 233.7 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
वहीं, टेबल टेनिस में भी India ने Tuesday को 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते. बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में देश के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, प्रार्ची दुबे भी अपना सेमीफाइनल मैच हार गईं और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा. प्रार्ची को सेमीफाइनल में अल-दयेनी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल को भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और दोनों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. Monday का दिन India के लिए एशियन पैरा गेम्स में शानदार रहा था और देश की झोली में कुल 11 मेडल आए, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे.
–
एसएम/डीकेपी


