Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

एशियन पैरा गेम्स: खेल मंत्री मांडविया ने पदक विजेताओं को दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: खेल मंत्री मांडविया ने पदक विजेताओं को दी बधाई

New Delhi, 23 अक्टूबर . जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन (Friday) की शुरुआत भारतीय दल के लिए शानदार रही है. भारतीय एथलीटों ने दिन की शुरुआत ही गोल्ड और सिल्वर मेडल से की है.

भारतीय दल ने बैडमिंटन, दौड़ और आर्चरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं. India ने अपने पदकों की संख्या 100 से ऊपर पहुँचा दी है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी पदक विजेताओं को अपने social media के माध्यम से बधाई दी है.

मांडविया ने गोल्ड मेडल जीतने वाले संदीप और ब्रॉन्ज जीतने वाले अजय को बधाई देते हुए लिखा, “100 मेडल्स के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड. India के लिए एक यादगार पल. डेब्यू करने वाले संदीप को गोल्ड जीतने और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (42.28 सेकंड) बनाकर India के लिए 100वाँ मेडल पक्का करने के लिए बहुत-बहुत बधाई. साथ ही अजय कुमार को भी बधाई, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 400 मीटर टी64 में शानदार तरीके से ब्रॉन्ज मेडल जीता.”

उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में इतिहास रचा गया, क्योंकि India ने शानदार अंदाज में 100 मेडल का जादुई माइलस्टोन हासिल किया.”

मांडविया ने जेहान और वाधवा को बधाई देते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा टेबल टेनिस मेन्स डबल्स एमडी4 में ऐतिहासिक पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा को हार्दिक बधाई.”

बैडमिंटन में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलीटों को बधाई देते हुए मांडविया ने लिखा, “एक ब्लॉकबस्टर ऑल-इंडियन फाइनल. एशियन पैरा गेम्स 2026 में बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल3 में गोल्ड जीतने पर मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार और सिल्वर जीतने पर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन प्रमोद भगत को बहुत-बहुत बधाई.”

बता दें कि फाइनल मुकाबला नितेश कुमार और प्रमोद भगत के बीच खेला गया था.

खेल मंत्री ने हरविंदर और विजय सुंडी को बधाई देते हुए लिखा, “एक सुनहरा तीर, एक सुनहरी जीत. हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोशीली जोड़ी को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के रिकर्व डबल्स में गोल्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई.”

सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रमोद को बधाई देते हुए खेल मंत्री ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 1500 मीटर टी46 रेस में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रमोद को बधाई.”

खेल मंत्री ने भावना और पूजा को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला रिकर्व डबल्स में रजत पदक जीतने पर भावना और पूजा को हार्दिक बधाई.”

महिला एकल बैडमिंटन में सिल्वर जीतने वाली मुरुगेसन को बधाई देते हुए मांडविया ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स एसयू5 में सिल्वर मेडल जीतने पर थुलसिमथी मुरुगेसन को बधाई.”

–

पीएके

Share