
नागोया, 21 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन की शुरुआत भारतीय टेबल टेनिस टीम ने धमाकेदार जीत के साथ की है. सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की तिकड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एकतरफा मुकाबले में Pakistan को 3-0 से रौंदा.
सुतीर्था मुखर्जी ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इस दौरान Pakistan की खिलाड़ी अलीना सुतीर्था के सामने पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आईं. सुतीर्था पूरे मैच में हावी रहीं और उन्होंने Pakistanी खिलाड़ी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.
सुतीर्था ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले गेम को 11-3 से अपने नाम किया. इसके बाद दूसरे गेम में भी सुतीर्था का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने यह गेम 11-3 से जीता. तीसरे गेम को 11-4 से जीतने के साथ ही सुतीर्था ने मैच को अपने नाम करते India को 1-0 की बढ़त दिलाई.
इसके बाद दूसरे मुकाबले में सिंड्रेला दास ने दमदार प्रदर्शन किया. भारतीय युवा खिलाड़ी सिंड्रेला ने Pakistan की कुलसूम खान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और उन्हें आसानी से 11-6, 11-7, 11-5 से शिकस्त देते हुए India को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिलाई. सिंड्रेला के आगे कुलसूम की एक नहीं चल सकी और वह बुरी तरह से संघर्ष करती दिखाई दीं.
तीसरे मैच को जीतकर श्रीजा अकुला ने India की जीत पर मुहर लगाई. श्रीजा Pakistan की खिलाड़ी फातिमा खान के खिलाफ पूरे मैच में हावी नजर आईं और उन्होंने मैच को 11-4, 11-4 और 11-5 से अपने नाम किया. श्रीजा की जीत के साथ ही India ने Pakistan को धूल चटाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन India की झोली में दो मेडल आए. 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया. वहीं, इलावेनिल वलारिवान ने भी 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.
–
एसएम/एएस