एशियन गेम्स: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने तीरंदाज गणेश, स्क्वैश और सेलिंग टीमों को मेडल जीतने पर बधाई दी

New Delhi, 1 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने एची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में Thursday को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने भारतीय महिला स्क्वैश टीम और कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा, पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की भी सराहना की.

नागोया किंजो फूटो एरिना में एक करीबी मुकाबले में हांगकांग से 2-1 से हारने के बाद भारतीय महिला स्क्वैश टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.

President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मैं एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के महिला टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज को बधाई देती हूं. आपकी सामूहिक कोशिशों से India को स्क्वैश में एक और मेडल मिला है. मैं इस उपलब्धि के लिए टीम की सराहना करती हूं.”

Prime Minister कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “इंडियन विमेंस स्क्वैश टीम पर गर्व है, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उनके जोशीले प्रयास के लिए उन्हें बधाई. उन्होंने बहुत मजबूत इरादे से खेला और पोडियम पर अपनी सही जगह बनाई. यह सफलता युवाओं को स्क्वैश की ओर भी प्रेरित करेगी, जो India में मशहूर हो रहा है.”

मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने Thursday को पुरुषों की स्किफ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में India का सेलिंग में मेडल का खाता खोला.

President ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के स्किफ इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल को बहुत-बहुत बधाई. आपके शानदार प्रदर्शन ने भारतीय सेलिंग का मान बढ़ाया है. आपके कौशल, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प की वजह से ही आपको यह कामयाबी मिली है. भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

वहीं, पीएम ने भारतीय जोड़ी की तारीफ में कहा, “एक खास और शानदार सिल्वर. प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस को एशियन गेम्स 2026 में मेंस स्किफ इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई. उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर किया और इस बार पोडियम पर पहुंचकर अच्छा किया. यह सच में स्किल और पक्के इरादे से मिली एक बड़ी छलांग है. उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

भारतीय कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने Thursday को पुरुषों का इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे तीरंदाजी में India के मेडलों की संख्या चार हो गई. गणेश ने वियतनाम के कांग डुक डांग को 149-144 से हराकर पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया.

President द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी के कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को हार्दिक बधाई. कंपाउंड पुरुष टीम इवेंट में India के गोल्ड मेडल में योगदान देने के बाद, अब आपने अपने नाम एक व्यक्तिगत मेडल भी किया है, जिससे आइची-नागोया में India की उपलब्धियां और बढ़ गई हैं. भविष्य में और भी सफलताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

पीएम ने इन तीरंदाजों की तारीफ में कहा, “एशियन गेम्स में मेन्स कंपाउंड इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल मैच में कड़ी मेहनत से मिली जीत पर गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को बधाई. दबाव में सटीकता, शानदार धैर्य और पक्के इरादे से गणेश ने बहुत नाम कमाया है. भविष्य की कोशिशों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.”

–

आरएसजी/डीकेपी

Leave a Comment