एशियन गेम्स: भारत का 16 साल लंबा इंतजार खत्म, सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीता ‘ब्रॉन्ज’

नागोया, 24 सितंबर . भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में India के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है. Thursday को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में सीमा (32:50.05 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए India का 16 साल का इंतजार भी खत्म किया.

इस दौड़ में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि जापान की नोजोमी तनाका (32:41.54 सेकंड) ने सिल्वर मेडल जीता.

सीमा एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गईं. इससे पहले, साल 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि उसी इवेंट में कविता राउत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

India की लॉन्ग-डिस्टेंस रनर शुरुआती 2,000 मीटर में सबसे आगे रहीं; उन्होंने पहला 1,000 मीटर 3:18.12 सेकंड में पूरा किया और 2,000 मीटर का मार्क 6:36.13 सेकंड में पार किया. भले ही धीरे-धीरे सीमा चौथे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन आगे चल रहीं रनर्स के काफी करीब बनी रहीं. जब 1,000 मीटर दौड़ शेष थी, तब वह वापस तीसरे स्थान पर आ गईं और फाइनल स्टेज में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया.

सीमा बहरीन की विनफ्रेड यावी से 10.87 सेकंड पीछे रहीं, जबकि कजाकिस्तान की डेजी जेपकेमेई (33:03.21 सेकंड) के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं.

10 जनवरी 2001 को Himachal Pradesh में जन्मीं सीमा ने India की प्रमुख लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स में अपनी जगह बनाई है. 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ उनके मुख्य इवेंट्स हैं. वह साल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद नागोया पहुंचीं. मार्च में, कैलिफोर्निया में ‘द टेन’ इवेंट में 10,000 मीटर दौड़ में उन्होंने 32:02.43 का अपना अब तक का सबसे अच्छा समय निकाला और कड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पांचवां स्थान हासिल किया था. इसके बाद अप्रैल में उन्होंने 5,000 मीटर दौड़ में भी अपना सर्वश्रेष्ठ समय सुधारकर 15:16.20 कर लिया.

सीमा ने एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 5,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता. हांगकांग में 2024 एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सीनियर महिला रेस में गोल्ड मेडल और 2026 में 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ में उनके नाम गोल्ड मेडल है.

–

आरएसजी

Leave a Comment