एशियन गेम्स: भारतीय टीम के समर्थन में फैंस ने लगाए नारे, कहा- पाकिस्तान हारेगा

निशिन, 3 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला India और Pakistan के बीच होना है. India और Pakistan के फाइनल में पहुंचने की वजह से इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. फैंस एक रोमांचक मैच का इंतजार कर रहे हैं.

जापान में आमतौर पर क्रिकेट फैंस की संख्या कम है, लेकिन भारतीय टीम का समर्थन करने जापान के अलग-अलग हिस्सों से फैंस निशिन पहुंचे हैं. फैंस ने भारतीय टीम के समर्थन में India माता की जय का नारा लगाते हुए कहा कि Pakistan एक बार फिर हारेगा.

India से टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचे एक नन्हे फैन ने से कहा, “मैं विशेष तौर पर भारत-Pakistan मैच के लिए आया हूं. मैं भारतीय टीम के लिए चीयर करूंगा और खासतौर पर संजू सैमसन के लिए चीयर करूंगा. मैं सैमसन को बहुत पसंद करता हूं और कहना चाहता हूं कि आप देश के लिए मैच जीत सकते हैं. India माता की जय. ईस्ट और वेस्ट, इंडिया इज द बेस्ट.”

भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में फैन जापान की राजधानी टोक्यो से निशिन पहुंचे हैं. कंधे पर तिरंगा झंडा लिए फैंस लगातार भारतीय टीम के समर्थन में नारे लगा रहे थे. फैंस का कहना था कि हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम Pakistan को हराएगी और गोल्ड मेडल जीतेगी.

फैंस की भीड़ में हर आयु वर्ग के लोग थे. नन्हे फैंस के बीच मैच को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा था.

India और Pakistan के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाना है. मैच जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल की हकदार होगी, जबकि हारने वाली टीम सिल्वर मेडल लेगी.

पुरुष क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल कुछ घंटे पहले इसी मैदान पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर जीता है. श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराया.

–

पीएके

Leave a Comment