
निशिन, 20 सितंबर . कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने Pakistan को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. श्रीलंकी कप्तान चमारी अथापट्टू जीत की हीरो रहीं.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी Pakistan ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे. Pakistan के लिए सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने तूफानी अर्धशतक लगाया. आयशा 40 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर रन आउट हुईं. आयशा के रन आउट होने से Pakistan का निश्चित रूप से कुछ रन पीछे रह गया. कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए थे.
श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए.
श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई. श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े. दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं. चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसीनी परेरा के साथ 95 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने ही Pakistan की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी. 131 के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं. 26 गेंदों की पारी में परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. कप्तान चमारी ने एक छोड़ संभाले रखा और 50 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं.
Pakistan के लिए फातिमा सना और नशरा संधू ने 1-1 विकेट लिया.
श्रीलंका का फाइनल मुकाबला India या बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा.
–
पीएके