एम. चिन्नास्वामी में क्रिकेट की वापसी कराने में उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर का बड़ा योगदान: वेंकटेश प्रसाद

Bengaluru, 13 अक्टूबर . India और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला Bengaluru के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इस मुकाबले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपनी तरफ से पुख्ता इंतजाम किए हैं. वेंकटेश प्रसाद ने इस मैच को देखने के लिए राज्य के उपChief Minister और खेल मंत्री जी. परमेश्वर को आमंत्रित किया है.

वेंकटेश प्रसाद Tuesday को जी. परमेश्वर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए आमंत्रित करने पहुंचे थे.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं उपChief Minister और खेल मंत्री जी. परमेश्वर को India और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबले के लिए आमंत्रित करने आया हूं. मुकाबला 17 अक्टूबर को होने वाला है. जी. परमेश्वर का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी कराने में अहम योगदान रहा है. चाहे वह आईपीएल हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट. उन्होंने ही कमेटी बनाई थी, जो मैच का आयोजन करने की हमारी तैयारियों से काफी खुश थी. कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधन से वे काफी खुश नजर आए थे. हम इसके लिए उपChief Minister का आभार जताने आए हैं.”

वेंकटेश प्रसाद ने कहा, “कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने कुना कमेटी के सुझावों के मुताबिक 90 प्रतिशत कार्य कर दिया है. अब हमें पूर्व में घटी घटना से आगे बढ़ना होगा. यही जरूरी है. यही इस कमेटी का मकसद है. एसोसिएशन के प्रशासन में प्रशासकों और क्रिकेटरों का बहुत अच्छा मिश्रण है, जो शानदार काम कर रहे हैं.”

आईपीएल 2025 की विजेता रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सेलिब्रेशन कार्यक्रम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया गया था. 4 जून 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में उम्मीद से ज्यादा फैंस पहुंचे थे, जिसकी वजह से भगदड़ हो गई. इस दौरान 11 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बंद कर दिया गया था. स्टेडियम की व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के बाद फिर से यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा रहे हैं.

–

पीएके

Leave a Comment