
Bhopal , 19 सितंबर . Madhya Pradesh के आगर-मालवा जिले में मां बगलामुखी मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की.
उपPresident ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Madhya Pradesh के आगर-मालवा में हुई दुखद दुर्घटना से मैं बेहद दुखी हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”
इससे पहले Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने हादसे में मृत आठ लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और कार चालक शामिल हैं. Chief Minister ने अधिकारियों को शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए.
Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि Odisha से धार्मिक यात्रा पर Madhya Pradesh आए श्रद्धालुओं की मौत की खबर अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि राज्य Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी.
Police के अनुसार, हादसा Saturday तड़के करीब 3 बजे नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ. भारी बारिश के कारण उफनाए नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया गया है.
आगर-मालवा के Police अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि दुर्घटना के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए मंदिर और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.
हादसे में जान गंवाने वालों में सात श्रद्धालु Odisha के निवासी थे, जबकि चालक अरुण गोयल आगर-मालवा जिले के बड़ौद का रहने वाला था. श्रद्धालुओं ने उज्जैन से कार किराये पर लेकर मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की थी.
अब तक जिन मृतकों की पहचान हुई है, उनमें अरुण गोयल, राधा रानी बेहरा, ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा, रीता रानी बेहरा, कृष्णा राजवीर और शिवप्रसाद बेहरा शामिल हैं.
Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों को Madhya Pradesh Government और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर मृतकों के शव सम्मानपूर्वक Odisha लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.
घटना के बाद नलखेड़ा में स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर नारेबाजी की गई और क्षेत्र की कई दुकानें भी बंद रहीं. मौके पर Police और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे.
–
डीएससी