Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एमएलसी की दोनों सीटें जीतेगी भाजपा, 2027 के चुनाव में आएगी सुनामी : दयाशंकर सिंह

एमएलसी की दोनों सीटें जीतेगी भाजपा, 2027 के चुनाव में आएगी सुनामी : दयाशंकर सिंह

बलिया, 23 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर Friday को मतदान जारी है. इस बीच बलिया में यूपी Government के मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा एमएलसी की दोनों सीटें जीतेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर नहीं, बल्कि सुनामी आएगी.

यूपी Government के मंत्री दयाशंकर सिंह ने से कहा, “विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में यह बुद्धिजीवी वर्ग है, जो देश का विकास चाहता है, प्रदेश में शांति व्यवस्था चाहता है. कानून का राज चाहता है. शिक्षण का माहौल चाहता है. सभी बच्चे शांतिपूर्वक शिक्षा ग्रहण करें और देश के लिए काम करें. तो ये भाजपा को वोट करेंगे.”

उन्होंने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा लगातार हार रही है. उन्होंने कहा, “Samajwadi Party हार रही है. 2014, 2017, 2019, 2022 में लगातार हार रही है. 27 में तो यहां सुनामी बहने वाली है.”

बता दें कि Samajwadi Party (सपा) के राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव ने कहा है कि इस एमएलसी चुनाव का 2027 के विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.

वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर भी मंत्री दयाशंकर सिंह ने तंज कसा. उन्होंने कहा, “उन लोगों को अपने वर्ग विशेष के वोट का डर सता रहा है. जब ओवैसी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए हैं तो उन लोगों को अपने समुदाय के वोट का डर सता रहा है. इसलिए वे सोच रहे हैं कि आजम खान के कारण नैया पार हो जाए. Samajwadi Party आजम खान की चिंता भी देर से कर रही है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि जब Samajwadi Party सत्ता में थी तो लोगों पर अत्याचार करती थी. उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता जानती है कि Samajwadi Party जब-जब सत्ता में रही है तो उसने किस तरह से लोगों पर अत्याचार किए हैं.”

–

वीकेयू/एबीएम

Share